Simdega: चर्च में हथियारबंद डकैती: धर्मगुरुओं से मारपीट कर लगवाए धार्मिक नारे, आठ लाख की लूट, ईसाई समाज में आक्रोश

Simdega: रविवार की रात सिमडेगा जिले के समसेरा स्थित चर्च में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। करीब 1:30 बजे रात को पांच नकाबपोश और हथियारों से लैस डकैत चर्च में घुस आए और आठ लाख रुपये से अधिक की लूट को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने पल्ली पुरोहितों के साथ मारपीट की और कट्टे की नोक पर धार्मिक नारे भी लगवाए।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायल तीन धर्मगुरु – फादर इंग्नासियुस टोप्पो, प्रधानाध्यापक अगुस्टिन डुंगडुंग और सहायक पल्ली पुरोहित रोशन को गंभीर हालत में बोलबा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

नकली चाबी से की गई एंट्री, घंटों मचाया आतंक
सहायक पल्ली पुरोहित रोशन बताया कि डकैत डुप्लीकेट चाबी से चर्च में दाखिल हुए। सबसे पहले फादर टोप्पो के कमरे में घुसे और उन्हें पीटते हुए अन्य धर्मगुरुओं के कमरों में ले गए। मारपीट के दौरान सभी पर कट्टा और भुजाली तानी गई और धार्मिक नारे लगाने को मजबूर किया गया।

डकैतों ने चर्च, पल्ली और स्कूल से लगभग 8 लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने ओड़िया भाषा में आपस में बातचीत की, जिससे यह संदेह जताया जा रहा है कि वे सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़े हो सकते हैं।

तीसरी बार बनी चर्च डकैती का निशाना
फादर टोप्पो ने बताया कि यह चर्च में तीसरी बार डकैती की घटना है। इससे पहले भी दो बार डकैती हो चुकी है, लेकिन अपराधियों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।

Simdega: पुलिस सतर्क, सीमाएं सील
घटना की सूचना मिलते ही बोलबा थाना पुलिस हरकत में आ गई और पूरे प्रखंड क्षेत्र की सीमाओं को सील कर दिया गया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। डीएसपी रणवीर सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे।

ईसाई समाज का सड़क पर विरोध प्रदर्शन
सोमवार सुबह घटना से आक्रोशित ईसाई समाज के लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की और चर्च की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img