Commercial Advertisment

सम्राट अशोक के शिलालेख पर अतिक्रमण हटाना ऐतिहासिक- सम्राट

PATNA: बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने

सम्राट चौधरी 22Scope News
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी

सम्राट अशोक के शिलालेख के पास से अतिक्रमण हटाये जाने

का स्वागत किया है. उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि
सम्राट अशोक के शिलालेख पर अतिक्रमण हटाना ऐतिहासिक है.

अतिक्रमण से मुक्त होने पर 10 दिनों में शिलालेख की पूजा करेंगे.
सासाराम में 25 साल से सम्राट अशोक के

शिलालेख पर अवैध कब्जा किया हुआ था.
सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव,

नीतीश कुमार कि सरकार के समय से शिलालेख

पर कब्जा किया हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय

से अतिक्रमण को खाली कराने के लिए मॉनिटरिंग की गई थी.

बीजेपी 10 दिनों में करेगी शिलालेख की पूजा

कांग्रेस पार्टी के नेता ने सम्राट अशोक के शिलालेख पर कब्जा किया हुआ था. सम्राट अशोक के शिलालेख पर अतिक्रमण मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बिहार सरकार को 12 पत्र भेजा गया था. लेकिन बिहार सरकार ने इसके लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के कारण यह संभव हो पाया. अब उसकी पूजा बीजेपी 10 दिनों में करेगी. इसके बाद केंद्र सरकार और बिहार सरकार से इसके सौंदर्याीकरण की मांग की जाएगी.


सदन में बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग उठाएंगे- सम्राट


विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग को जायज बताया है. उन्होने छात्रों को न्याय दिलाने के लिए सदन में इस मुद्दे को उठाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का विभाग है, गलत प्रश्न बनाने वाले बीपीएससी के पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो और छात्रों को न्याय मिले. इस पर सरकार काम करे. वहीं पासी समाज पर लाठीचार्ज होने पर सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार को तानाशाह कहा है.

Mokama News: वर्दी में ही गंगा में कूदे होमगार्ड विकास कुमार,...

मोकामा के तपस्वी गंगा घाट पर डूब रही जम्मू की महिला को होमगार्ड जवान विकास कुमार ने वर्दी में ही गंगा में छलांग लगाकर...

Dhanteras 2026: रांची में धनतेरस की खरीदारी के लिए तीन शुभ...

 Dhanteras 2026 पर रांची में खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त मिलेंगे। सोना, चांदी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 30% तक कारोबार बढ़ने की...

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...