रात्रि 10 बजे जनगणना करने पहुंचे कर्मियों को लोगों ने समझा चोर, हसनाबाद में हंगामा व नराजगी

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत सिरहा पंचायत के वार्ड संख्या-5 हसानाबाद में रविवार की रात्रि बजे जनगणना करने पहुंचे कर्मियों को लोगों ने चोर समझ लिया। इसके बाद गांव में लोगों ने हंगामा और नाराजगी जतायी। जनगणना कार्य को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

रात करीब 10 बजे पहुंचे जनगणना कर्मियों ने सोए हुए लोगों को जगाकर जानकारी लेनी शुरू कर दी – ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि रात करीब 10 बजे पहुंचे जनगणना कर्मियों ने सोए हुए लोगों को जगाकर जानकारी लेनी शुरू कर दी। जिससे आसपास के लोगों ने उन्हें चोर समझ लिया और लाठी लेकर खदेड़ने लगे। ग्रामीणों के अनुसार, बाद में जनगणना कर्मियों ने अपनी पहचान बताई और कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर बस्ती में पहुंचे तब मामला जाकर सुलझा।

Motihari 1 22Scope News

कई लोगों ने रात के समय जनगणना संबंधी प्रश्नों का उत्तर देने से इंनकार कर दिया

वहीं इसके बावजूद कई लोगों ने रात के समय जनगणना संबंधी प्रश्नों का उत्तर देने से इंनकार कर दिया। हसनाबाद निवासी गोरखनाथ साह, रोहित कुमार एवं दीपक कुमार शाह ने बताया 10 बजे रात्रि में मोबाइल के टॉर्च के प्रकाश में जनगणना कर्मी जनगणना करने आए हैं। जबकि यहां के लोग मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करते हैं और रात में जल्दी सो जाते हैं।

Motihari 2 22Scope News

Motihari 3 22Scope News

यह भी पढ़े : नीतीश ने भारत की जनगणना-2027 के तहत बिहार में आज से शुरू हो रही स्व-गणना में खुद को किया पंजीकृत

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...