Jharkhand: बड़कागांव में विस्थापित रैयतों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर दिया है। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक अंबा प्रसाद कर रही हैं।
बड़कागांव की पूर्व विधायक ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-यह हमारी जीत की पहली सीढ़ी है—बड़कागांव के साथ-साथ पूरे झारखंड के रैयतों के लिए। कल हम इस लड़ाई में अकेले थे और अन्य रैयत भी बिखरे हुए थे, लेकिन आज समय एकजुट होने का है। यदि आज भी हम बिखरे रहे, तो हमारा भविष्य अंधकारमय होगा।
विस्थापित रैयत एक हों,
गर्व से अपना हक लें,
2013 कानून लागू है,
DC साहब सुध लें।
इसी नारे के साथ हम अपने संघर्ष का आगाज करते हैं। आपके समर्थन से हम इस लड़ाई को अंजाम तक पहुँचाएंगे और 2013 कानून को लागू करवा कर ही रहेंगे।
विस्थापित रैयत एकता जिंदाबाद!







