रेस्टोरेंट का खाना बना मौत की वजह? कैमूर में फूड प्वाइजनिंग से युवक की मौत

कैमूर : अगर आप भी रेस्टोरेंट में खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपको सावधान कर सकती है। बिहार के कैमूर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भभुआ शहर के एक रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद तीन युवकों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने रेस्टोरेंट को सील कर दिया है, जबकि परिजनों ने सदर अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

कैमूर जिले के भभुआ शहर स्थित जायका रेस्टोरेंट से खाना खाना एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ

कैमूर जिले के भभुआ शहर स्थित जायका रेस्टोरेंट से खाना खाना एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी मार्कंडेय तिवारी के पुत्र विशाल कुमार तिवारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विशाल तिवारी मंगलवार देर शाम को जायका रेस्टोरेंट से पनीर और मंचूरियन पैक कर घर लाया था। उसने अपने छोटे भाई और एक दोस्त के साथ खाना खाया। खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद ही तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और तेज उल्टियां शुरू हो गईं।

Hotel Seal 1 22Scope News

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने केवल सामान्य जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया – परिजन

बताया जा रहा है कि विशाल की हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजन उसे सुबह करीब 4 बजे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने केवल सामान्य जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि बार-बार ईसीजी जांच कराने की मांग के बावजूद डॉक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे जब परिजन युवक को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मौत लगभग आधे घंटे पहले ही हो चुकी थी।

Hotel Seal 2 22Scope News

यदि समय पर सही इलाज और जांच होती तो युवक की जान बच सकती थी – परिजन

परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर सही इलाज और जांच होती तो युवक की जान बच सकती थी। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और कार्रवाई करते हुए जायका रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया। मृतक के पिता ने फूड प्वाइजनिंग से मौत की आशंका जताते हुए रेस्टोरेंट संचालक और सदर अस्पताल के चिकित्सक दोनों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सदर अस्पताल प्रबंधन ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है।

Hotel Seal 3 22Scope News

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा

फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रेस्टोरेंट का खाना बना मौत की वजह या इलाज में हुई लापरवाही? जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

Hotel Seal 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 14 बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...