खाना बनाने के दौरान आग में झुलसी नवविवाहिता की मौत

बेगूसराय : बेगूसराय में खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी नवविवाहिता की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई. घटना बरौनी थाना क्षेत्र के किरतौल गांव की है. बताया जाता है कि नीतीश कुमार की 22 वर्षीय पत्नी सुमन कुमारी कल दोपहर खाना बना रही थी तभी वह आग की चपेट में आ गयी और बुरी तरह से झुलस गई.

मृतिका के परिजनों ने बताया कि 9 महीने पहले नीतीश कुमार की शादी तेघरा थाना अंतर्गत निवासी सुमन कुमारी से हुई थी. नीतीश कुमार बेंगलुरु में रहकर मजदूरी का काम करता है. कल दोपहर सुमन खाना बना रही थी तभी अचानक आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई. आनन फानन में नवविवाहिता की सास एवं स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.

रिपोर्ट : सुमित

बस स्टैंड में खड़ी बस में देखते ही देखते लग गई आग

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...