4 साल से लापता आर्मी का रिटायर्ड जवान, पत्नी और बच्चे परेशान

लातेहार : जिले के गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडाबर निवासी आर्मी का रिटायर्ड 70 वर्षीय कॉर्नलिउस बखला पिछले चार साल से लापता है.

परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किये जाने के बाद भी अब तक जवान का कोई सुराग नहीं मिला है.

जिससे परिजनों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

missing1 22Scope News

इस संबंध में लापता जवान की पत्नी फ्रांसिस्का बखला ने बताया कि आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद वे घर पर ही रहा करते थे. इस बीच उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गयी. काफी इलाज करवाने के बाद भी वे ठीक नहीं हुए. उन्होंने बताया कि एक दिन अचानक घर में बिना किसी को बताए घर से निकल गई. उसके बाद से अब तक उनका कोई पता नहीं है. हमने लापता की रिपोर्ट गारू थाना में दर्ज करवाई है. लेकिन सालों बाद भी कुछ पता नहीं लग पाया है.

परिवार को नहीं मिल रहा पेंशन

जवान की पत्नी ने बताया कि लापता होने के बाद कॉर्नलिउस बखला के बैंक खाता के माध्यम से प्राप्त

हो रही पेंशन की राशि भी बंद कर दी है.

जिससे दो बच्चों की पढ़ाई अधड़ में अटक गई है.

उनका भविष्य अब अंधकार में जाता हुआ दिख रहा है. घर की स्थिति भी बेहद ख़राब है.

किसी तरह मजदूरी कर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ तो हो जा रहा है, लेकिन आगे का जीवन चलाना

काफी मुश्किलों भरा हो सकता है. अगर तत्काल पेंशन की राशि शुरू कर दी जाती है

तो काफी हद तक मुश्किलों से निजात मिल जाएगी.

परिवार की आर्थिक स्थिति खराब

लापता रिटायर्ड जवान के पुत्र पंकज बखला ने बताया कि हमलोग पिता के पेंशन पर पूरी तरह आधारित थे.

लेकिन पेंशन नहीं मिलने से घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है.

पंकज ने सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर पेंशन शुरू कर दी जाती

है तो हमलोगों को काफी हद तक राहत मिल जाएगी.

मिट्टी के घर में गुजर बसर कर रहा पूरा परिवार

बता दें कि आर्मी से रिटायर्ड जवान का पूरा परिवार मिट्टी के घर में गुजर बसर कर रहा है.

घर का ख़र्च बड़ा बेटा पंकज के जिम्मे है.

वह किसी तरह घरवालों की पेट भर रहा है.

ऐसे में सरकारी तंत्र को तत्काल गंभीरता दिखाते हुए परिवार को पेंशन राशि मुहैया कराने में मदद करने की जरूरत है

. चुकी अगर देश की सेवा करने वाला एक रिटायर्ड आर्मी जवान का परिवार तंगहाली में जीवन यापन कर रहा है,

तो लातेहार जिले के लिए बहुत बड़ी विडंबना है.

रिपोर्ट : गोपी

Saffrn

Trending News

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...

West Bengal Election Result 2026: Mamata Banerjee Appeal, काउंटिंग सेंटर न...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के मतगणना रुझानों के बीच ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने की अपील की, गड़बड़ी के आरोप...

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img