Accident : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक आर्मी जवान की मौत

बांका: बांका में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक आर्मी जवान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आर्मी जवान छत्तीसगढ़ में पोस्टेड है।

किसी कार्य को लेकर घर आया हुआ था। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर किया जांच-पड़ताल घटना रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार देर रात की है।

जानकारी के अनुसार बांका के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग स्थित मधाय सड़क मार्ग के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक आर्मी जवान की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार प्रखंड अंतर्गत टेकनी गांव समीप आर्मी जवान प्रीतम कुमार बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमें बाइक चालक आर्मी जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद मौके से अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक आर्मी जवान की मौत

घटना की जानकारी परिजनों को मिलने के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के कुछ देर बाद आर्मी जवान की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर ही कोहराम मच गया।

घटना की सूचना घर वालों को मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल किया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आर्मी जवान बाइक से अपने घर जा रहा था इसी क्रम में सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण गंभीर अवस्था में भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई।

रजौन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए पुलिस मामले में आगे नहीं करवाई कर रही है।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...