सुहागन ज्वेलर्स गोलीकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता, पंकज शर्मा समेत 5 गिरफ्तार

पटना : राजीव नगर स्थित सुहागन ज्वेलर्स गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने पेशेवर अपराधी पंकज शर्मा समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जानकारी पटना एसएसपी ने दी है.

पटना एसएसपी ने सुहागन ज्वेलर्स गोलीकांड का उद्भेदन करते हुए कहा कि 19 जनवरी को करीब 02ः30 दोपहर में सूचना मिली कि राजीवनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर अवस्थित सुहागन ज्वेलर्स में कुछ अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा प्रतिष्ठान के मालिक राकेश कुमार सोनी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलायी है. जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

Suhagan Jewelers1 22Scope News

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक मध्य पटना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. जिसमें पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था, थानाध्यक्ष राजीवनगर, शास्त्रीनगर, दीघा एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया.

Suhagan Jewelers2 22Scope News

गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि 9 जनवरी को भी इसी ज्वेलरी शो-रूम के सामने अज्ञात हथियारबंद अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गई थी. जिसमें एक सरकारी शिक्षक सुशील कुमार को गोली लगी थी. इस कांड के अनुसंधान के क्रम में पेशेवर अपराधी पंकज शर्मा का नाम सामने आया. जो उस समय केन्द्रीय कारा, बेऊर में बंद था. तत्काल टीम द्वारा पंकज शर्मा के संबंध में जानकारी ली गई. इसी क्रम में सूचना मिली कि अपराधी पंकज शर्मा इन दिनों रामनगरी राजीवनगर क्षेत्र में अपने गुर्गों के साथ लगातार देखा जा रहा है. तत्काल क्षेत्र की घेराबन्दी कर गोपनीय सूचना पर बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया.

patna ssp 22Scope News

एसएसपी ने कहा कि तलाशी के क्रम में इनके पास से एक देशी पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ. इन्होंने अपना नाम पंकज शर्मा एवं प्रवीण कुमार उर्फ झुन्नु बताया. पूछताछ करने पर इन्होंने खुलासा किया कि सुहागन ज्वेलर्स गोली कांड की वारदात इन्हीं लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया है. घटना में इनदोनों के अलावा गोविन्दा, थाना बिदुपुर जिला वैशाली व उसके तीन अन्य साथी शामिल थे. घटना में शामिल बाइक को जब्त किया गया है.

उन्होंने कहा कि पंकज शर्मा ने खुलासा किया कि इस स्वर्णकार को मैं पूर्व में लूटे हुए स्वर्ण आभूषण बेचता था. इसी संबंध में इससे पुराने लेनदेन बकाया था. जिसे मैं दो-तीन वर्षों से मांग रहा था. वहीं स्वर्णकार बार-बार पैसे देने से इनकार किया था. इसी को लेकर पूर्व में भी मैंने इस पर हमला किया था. जिसमें किसी अन्य व्यक्ति को गोली लग गयी थी. इस बार भी इसे मारने के लिए गोली चलायी. घटना से पूर्व मैंने झुन्ना के भाई सुविन्द कुमार उर्फ बंटी से इस काम में मदद मांगा. उसके एक मित्र जितेन्द्र कुमार की लाईसेंसी पकड़ाये. लगभग सभी अपराधियों का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है तथा ये जेल जा चुके हैं. एसएसपी ने कहा कि इन सभी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. गिरफ्तार अपराधी बंटी कुमार भी पूर्व में अपराधी पंकज शर्मा के साथ अपहरण के कांड में जेल जा चुका है.

रिपोर्ट: रॉबिन कुमार

प्रतिबंधित टीपीसी संगठन के 3 नक्सली गिरफ्तार, सर्च अभियान में पुलिस को मिली सफलता

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...