Vaishali DM के विरोध में उतरे राजस्व विभाग के कर्मी, इस वजह से बैठ गए धरना पर…

वैशाली: वैशाली जिला में कार्यरत राजस्व विभाग के सभी कर्मी और अधिकारी अचानक सामूहिक अवकाश पर चले गए। कर्मी और अधिकारी डीएम के ऊपर प्रताड़ित करने और अपशब्दों का प्रयोग करने के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए हैं। कुछ महिला कर्मियों ने बताया कि डीएम सभी कर्मियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और उन्हें देर रात तक कार्यालय में काम करना पड़ता है जिसकी वजह से उनके परिवार में तनाव होने लगा है।

कर्मियों ने डीएम पर अपशब्द बोलने का भी आरोप लगाया। कर्मी डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और कामकाज ठप हो गया। राजस्व विभाग के कर्मियों ने डीएम पर ‘बेहूदा और साला बिहारी’ जैसे शब्दों के उपयोग का आरोप लगाया और निंदा की। डीएम के विरोध में जिले भर के राजस्व कर्मी एक साथ खड़े हो गए हैं।

महिला कर्मचारियों ने भी शिकायत की है कि उन्हें अनावश्यक रूप से देर तक काम पर रोका जा रहा है, जिससे उनके पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ गया है। कई विवाहित महिला कर्मचारियों ने बताया कि उनके पारिवारिक जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा है, यहां तक कि कुछ मामलों में तलाक की नौबत आ गई है।

यह भी पढ़ें- शराबबंदी के विरोध में नहीं है Congress लेकिन…, जदयू भाजपा पर कांग्रेस…

https://youtube.com/22scope

Vaishali DM Vaishali DM

Vaishali DM

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...