वैशाली DM के खिलाफ अंचलाधिकारियों ने खोला मोर्चा, समाहरणालय परिसर में धरना

वैशाली : वैशाली डीएम यशपाल मीणा के खिलाफ जिले के अंचलाधिकारियों ने मोर्चा खोला। अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए महिला अंचलाधिकारियों के नेतृत्व में जिले के सभी अंचलाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी मौन प्रदर्शन कर रहे हैं। समाहरणालय परिसर में बैठकर सभी मौन प्रदर्शन कर रहे हैं। वैशाली के डीएम की ओर से की गई अपमानजनक टिप्पणी से नाराज जिले के अंचलाधकारियों एवं राजस्व अधिकारियों ने काम बंद करने की धमकी दी है। बिहार राजस्व सेवा संघ ने इसका समर्थन किया है। संघ ने वैशाली के डीएम यशपाल मीणा को पत्र लिखकर कहा है कि वे अपने व्यवहार एवं भाषा में सुधार नहीं करते हैं तो राजस्व सेवा के अधिकारी सामूहिक अवकाश पर जाने को विवश होंगे।

फिलहाल इस विरोध में वैशाली में पदस्थापित इस संवर्ग के अधिकारी शामिल होंगे। जरूरत पड़ी तो राज्य भर के अधिकारी समर्थन में आन्दोलन करेंगे। पत्र के अनुसार शुक्रवार को डीएम यशपाल मीणा ने जिले के अंचलाधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। पत्र के अनुसार डीएम ने इन अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से चोर और बेहूदा कहा।

Vaishali DM 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पूर्णिया में हादसे का शिकार हुई मंत्री लेसी, ICU में भर्ती

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...