दाखिल ख़ारिज करने के लिए घूस लेते राजस्व कर्मी को निगरानी ने दबोचा

भोजपुर: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को पीरो अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। घूस लिया रकम जमीन दाखिल खारिज करने को लेकर मांगी जा रही थी। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी मधुबनी जिले के रहिका गांव निवासी राजा कुमार दास है एवं वह कुछ वर्ष से पीरो अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत है।

बताया जाता है कि हसन बाजार थाना क्षेत्र के वैसाडीह गांव निवासी महावीर ने अपनी खातिहानी जमीन 165.5 डिसमिल का परिमार्जन ऑनलाइन किया था। जिसमें 128.5 डिसमिल जमीन का रसीद कट चुका है एवं शेष जमीन का दाखिल खारिज एवं परिमार्जन करने को लेकर राजस्व कर्मचारी राजा कुमार दास द्वारा 45 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी।

यह भी पढ़ें – मंत्री के कार्यक्रम में शराब पी कर पहुंचे मत्स्य पदाधिकारी, डीएम ने भिजवाया जेल…

8 जुलाई को महावीर जी के द्वारा पटना निगरानी विभाग को उनके खिलाफ आवेदन दिया गया था। जिसके बाद निगरानी विभाग द्वारा इसकी जांच की गई और जांच के दौरान यह मामला सत्य पाया गया। जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम द्वारा एक टीम का गठन किया गया और रणनीति के तहत निगरानी के टीम में गुरुवार को पीरो अंचल कार्यालय से 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  नीतीश कैबिनेट के इस फैसले को BPSC ने लागू किया, सूचना देते हुए लिखा…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...