दाखिल-खारिज में रिश्वत लेना पड़ा महंगा, भोजपुर का राजस्व कर्मचारी निगरानी के हत्थे चढ़ा

आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड में रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जमीन के दाखिल-खारिज के एवज में 3500 रुपए घूस लेते ही निगरानी डीएसपी गौतम कृष्णा के नेतृत्व में टीम ने राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार को दबोच लिया।

आवेदन देने के बावजूद कार्य नहीं होने पर कथित रूप से राजस्व कर्मचारी ने काम कराने के बदले 3500 की मांग की

जानकारी के अनुसार, गड़हनी प्रखंड के एड़ौरा गांव निवासी शिक्षक रामदेव राम ने अपनी पत्नी हेवन्ती देवी के नाम खरीदी गई ढाई डिसमिल जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया था। कई बार आवेदन देने के बावजूद कार्य नहीं होने पर कथित रूप से राजस्व कर्मचारी ने काम कराने के बदले 3500 रुपए की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने निगरानी थाना में शिकायत दर्ज कराई।

Ara Supervision 1 22Scope News

बिछाए गए जाल के तहत शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते ही टीम ने राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया

शिकायत की जांच और सत्यापन में मामला सही पाए जाने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 74/2026 दर्ज किया गया। मंगलवार को पहले से बिछाए गए जाल के तहत शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि लेते ही टीम ने राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद गड़हनी प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में लंबे समय से जमीन संबंधी कार्यों में अवैध वसूली की चर्चाओं के बीच हुई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ara Supervision 2 22Scope News

यह भी पढ़े : निगरानी विभाग की कार्रवाई जारी, रंगे हाथ पकड़े गए RTPS काउंटर के क्लर्क

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने PMCH अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, नहीं...

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अभी थोड़ी देर पहले पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) का औचक निरीक्षण किया।...

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार व रोजगारोन्मुखी शिक्षा को...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक...

मुख्यमंत्री ने कहा- बलिदान दिवस के मौके पर अगले वर्ष श्यामा...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान...