आरा : बिहार के उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा भोजपुर पहुंचे। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। वहीं विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए। बता दें कि जिले में सभी पदाधिकारी के साथ कार्य समन्वयक को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी, डीएम और एसपी समेत सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री द्वारा जिले में विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
यह भी पढ़े : DM ने बाढ़ को लेकर तैयारी और व्यवस्था की दी जानकारी
यह भी देखें :
नेहा गुप्ता की रिपोर्ट