राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर से राजन हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर से राजन हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

मोतिहारी : विधानसभा से राजद के प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर से पुलिस ने छापेमारी कर राजन हत्याकांड के अभियुक्त सुबोध यादव को गिरफ़्तार किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली कि राजन हत्याकांड के अभियुक्त सुबोध यादव राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर में छुपा हुआ है। जिसके बाद एसपी ने छतौनी और नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी करते हुए, सुबोध यादव को गिरफ़्तार किया है। जिसे नगर थाना लाकर पूछताछ किया जा रहा है।

Goal 7 22Scope News

M03 22Scope News

राजद प्रत्याशी के घऱ से हुई गिरफ्तारी 

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि सुबोध यादव चिरैया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गाँव का रहने वाला है, राजन हत्याकांड के अलावा उसके ऊपर पूर्व से दो और आपराधिक मामले दर्ज हैं राजन हत्याकांड में उसकी पुलिस काफ़ी बेसब्री से तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि राजद प्रत्याशी के घर छुपा हुआ है जिसके बाद उसे गिरफ़्तार किया गया है।

SP 22Scope News

हत्याकांड में देवा गुप्ता समेत कई आरोपित हैं

ज्ञात हो कि २९ अप्रैल की रात महाबीरी झंडा से वापसी के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता राजन की चाक़ू मारकर हत्या की गई थी। जिसमें उसके पिता के आवेंदन पर राजा सिंह सहित नौ को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, जिस केस के अनुसंधान के दौरान देवा गुप्ता, सुबोध यादव सहित कई लोगो के नाम सामने आया था, जिसमे देवा गुप्ता में हाई कोर्ट से अपने गिरफ्तारी पर रोक लगवा लिया था, उसी मामले में सुबोध की गिरफ्तारी हुई है।

ये भी पढ़े :  संजय झा का राहुल गांधी और महागठबंधन पर बड़ा हमला, बोले- हर मामले में महागठबंधन से एनडीए आगे है

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...