RIMS MBBS Admission: स्टेट कोटा से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के जाति और आवासीय प्रमाण पत्र की होगी जांच

 रिम्स में स्टेट कोटा से MBBS में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के जाति और आवासीय प्रमाण पत्र की जांच होगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही दाखिला मान्य होगा।


RIMS MBBS Admission रांची: रांची स्थित रिम्स में स्टेट कोटा से एमबीबीएस में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों के जाति और आवासीय प्रमाण पत्रों की जांच मंगलवार से शुरू होगी। नामांकन कमेटी ने प्रमाण पत्रों को संबंधित जिलों में जांच के लिए भेजने की तैयारी पूरी कर ली है। जिला उपायुक्तों को प्रमाण पत्र भेजकर उनकी सत्यता की जांच कराने का आग्रह किया जायेगा।

प्रमाण पत्र संबंधित जिलों में पहुंचने के बाद उन्हें उन अंचल कार्यालयों और अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालयों में भेजा जायेगा, जहां से ये प्रमाण पत्र जारी किये गये हैं। संबंधित कार्यालयों से प्रमाण पत्रों की पुष्टि कर इसकी रिपोर्ट रिम्स को भेजी जायेगी।

RIMS MBBS Admission: जांच रिपोर्ट के बाद ही मान्य होगा नामांकन

रिम्स के पीआरओ और एमबीबीएस नामांकन कमेटी के सदस्य डॉ शिशिर कुमार ने बताया कि फिलहाल स्टेट कोटा से विद्यार्थियों का नामांकन प्रोविजनल आधार पर हुआ है। प्रमाण पत्रों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही इन विद्यार्थियों का नामांकन मान्य माना जायेगा।

इस प्रक्रिया के तहत यह सुनिश्चित किया जायेगा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जाति और आवासीय प्रमाण पत्र संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा ही जारी किये गये हैं और उनमें दर्ज जानकारी सही है।


Key Highlights

  1. रिम्स में स्टेट कोटा से एमबीबीएस दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच होगी।
  2. जाति और आवासीय प्रमाण पत्र जिलों के उपायुक्तों को भेजे जायेंगे।
  3. अंचल और एसडीओ कार्यालय में प्रमाण पत्रों की पुष्टि की जायेगी।
  4. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही प्रोविजनल नामांकन को मान्य माना जायेगा।
  5. स्टेट कोटा की बची 24 एमबीबीएस सीटें जेसीइसीइबी को सौंप दी गयी हैं।

RIMS MBBS Admission: जिलों से अंचल और एसडीओ कार्यालय भेजे जायेंगे प्रमाण पत्र

नामांकन कमेटी द्वारा विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र संबंधित जिलों के उपायुक्तों को भेजे जायेंगे। उपायुक्त कार्यालय से प्रमाण पत्र संबंधित अंचल और एसडीओ कार्यालयों तक पहुंचेंगे। इन कार्यालयों में मूल रिकॉर्ड से मिलान कर प्रमाण पत्रों की पुष्टि की जायेगी।

पुष्टि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित कार्यालयों से जांच रिपोर्ट रिम्स को उपलब्ध करायी जायेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर विद्यार्थियों के प्रोविजनल नामांकन को अंतिम रूप दिया जायेगा।

RIMS MBBS Admission: स्टेट कोटा की 24 सीटें जेसीइसीइबी को सौंपी

रिम्स एडमिशन कमेटी ने स्टेट कोटा की बची हुई 24 एमबीबीएस सीटें झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड को सौंप दी हैं। अब इन सीटों पर आगे की नामांकन प्रक्रिया जेसीइसीइबी के माध्यम से पूरी की जायेगी।

JTET 2026: परीक्षा की तैयारियों को लेकर कार्यशाला, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET 2026 की तैयारियों को लेकर जैक सभागार में कार्यशाला हुई। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सुरक्षित परिवहन और परीक्षा प्रक्रिया का...

Ranchi Railway News: दिवाली और छठ पर नियमित ट्रेनों में लंबी...

 दिवाली और छठ पर रांची से दिल्ली, पटना, गोरखपुर और बेंगलुरु जाने वाली नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कई स्पेशल ट्रेनों में अब...

Mumbai ATS Action: किशनगंज के युवक को जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंध...

 बिहार के किशनगंज निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को मुंबई एटीएस ने गिरफ्तार किया है। जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों और सोशल...