रिम्स ने शुरू की जांच, सुरभि के निष्कासन के लिए कमेटी बनाई

रांची: रिम्स की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा को सीबीआई ने 30 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने शुक्रवार  को रिम्स प्रबंधन को गिरफ्तारी की सूचना दी। फिर उसका मेडिकल कराया। सीबीआई ने सुरभि का अटेंडेंस रजिस्टर और हॉस्टल का एंट्री रजिस्टर मंगाया है। उसका लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त कर लिया है

दुसरी तरफ रिम्स प्रबंधन ने इस मामले में  जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी  बनाई है। कमेटी में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉशिव प्रिये, डेंटल कॉलेज के डॉ. अजय शाही, एनाटॉमी विभाग के हेड डॉ. एके दूबे और पीडियाट्रिक विभाग की डॉ. सुनंदा झा शामिल है।

कमेटी मामले की जांच कर छात्रा के रिम्स से निष्कासित करने की अनुशंसा करेगी। वहीं हजारीबाग में कैंप कर रही जांच   एजेंसी की टीम शुक्रवार सुबह रामगढ़ टूटी झरना स्थित मनमोहन नगर में सुरभि के घर पहुंची। वहां ताला लटका था। पड़ोसियों से जानकारी जुटाने के बाद टीम वापस लौट गई।

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...