ऋतुराज सिन्हा का तेजस्वी पर तंज, कहा- कोई ज्ञान नहीं, केवल फैला रहे हैं अफवाह

पटना : बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा कि कई झूठे बातों का जिक्र किया है।

DIARCH Group 22Scope News

SIR पहले भी हुई है, आजादी के बाद होते आया है – ऋतुराज सिन्हा

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को ज्ञान नहीं हैं सिर्फ अफवाह फैला रहे हैं। एसआईआर पहले भी हुई है आजादी के बाद होते आया है। 2003 में भी हुई थी उस समय लालू प्रसाद यादव के ही सरकार था। आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी दोनों साथ में प्रेस कांफ्रेंस करके कई बार झूठ बोले हैं। तेजस्वी और राहुल चुनाव में हार के वजह से बौखलाहट में हैं इसलिए झूठ फैला रहे हैं। तेजस्वी और राहुल का मुहिम घुसपैठियों का वोट बैक बचाने का है। एसआईआर होगा तो इनलोगों का सच्चाई आ जाएगा। ऋतुराज ने कहा कि तेजस्वी का मूल्य एजेंडा हैं तुष्टिकरण की राजनीतिक करना और घुसपैठियों का बढ़ावा देना। यह लोग एक व्यक्ति का कई जगह नाम फर्जी तरीके से बनाने का काम करते हैं।

यह भी देखें :

राहुल जवाब दें अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कितने लोगों का फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवाए हैं – BJP नेता

ऋतुराज ने कहा कि फेक परिवार के सदस्य और नया परिवार को फर्जी तरीके से अलग-अलग जगह से वोटर आईडी कार्ड बनाना है। राहुल गांधी जवाब दें अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कितने लोगों का फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवाए हैं। हम एक नाम दिलाना चाहते हैं, मोहम्मद कैफ खान इनका चार जगह नाम है। तेजस्वी यादव के 50 हजार से अधिक बीएलए हैं लेकिन किसी ने आपत्ति अभी तक टेक्निकल तौर पर दर्ज नहीं करवाया है। राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा को लेकर कहा कि यह घुसपैठियों और रोहिंग्या का वोट बचाने आ रहे हैं। तेजस्वी से आग्रह है कि अगर वह बंगाल की तरह बिहार में करेंगे तो यह भारतीय जनता पार्टी होने नहीं देगी।

यह भी पढ़े : तेजस्वी ने फिर लगाए गंभीर आरोप, कहा- विजय सिन्हा के बाद सांसद वीणा देवी के पास 2 वोटर कार्ड

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मिट्टी जांच में बिहार अग्रणी, विगत 2 वित्तीय वर्षों में 8...

पटना : मिट्टी जांच में राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, विगत दो वित्तीय वर्षों में...

झालमुड़ी पॉलिटिक्स: रुझानों में पीछे टीएमसी, क्या बदलेगा बंगाल का स्वाद?

बंगाल चुनाव 2026 में मतगणना के रुझानों के बीच टीएमसी पीछे, पीएम मोदी की ‘झालमुड़ी पॉलिटिक्स’ बनी चर्चा का केंद्र। नतीजे अभी बाकी, लेकिन...

राज्य में स्व-गणना अभियान को मिली बड़ी सफलता, 48.50 लाख लोगों...

पटना : राज्य में भारत की जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-गणना अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिला है। 17 अप्रैल से एक मई...

अगले 3 महीने में पूरा होगा विक्रमशिला सेतु की मरम्मती का...

पटना : भागलपुर से उत्तर बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के रविवार की देर रात क्षतिग्रस्त होने का बाद बिहार राज्य पुल...

Election Results 2026 Live: पांच राज्यों में Counting जारी, बंगाल में...

 पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी, बंगाल में TMC-BJP कांटे की टक्कर, असम में BJP आगे, केरल में UDF और तमिलनाडु...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img