गयाजी : बिहार में तीन दिनों से लगातार हो रहे मूसाधार बारिश से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। वहीं गयाजी फल्गु नदी और मोरहर नदी में अत्यधिक पानी आ जाने से कई ग्रामीण क्षेत्र में पानी घुस गया है, हालत बाढ़ जैसे हो गई है। गयाजी के बोधगया के बसाधि पंचायत के दर्जनों गांव में मोरहर नदी का पानी घुस चुका है। जिससे फसल और कई मकान को क्षति पहुंचा है।

मोराताल और कन्हौल पंचायत को जोड़ने वाला सड़क भी पानी के तेज धार में बह गई
बोधगया के बसाधि पंचायत में मोराताल और कन्हौल पंचायत को जोड़ने वाला सड़क भी पानी के तेज धार में बह गई। जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांव का संपर्क भी टूट गया है। वहीं शेरघाटी प्रखंड के महमदपुर गांव सहित कई इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचाया है। यहां बुढ़िया और मोरहर नदियों में जलस्तर अचानक बढ़ने से कई गांव में पानी घुस गया है।
यह भी देखें :
25 लोग नदी के बीच में फंस गए और अपने घर के छत पर चढ़ गए थे, किया गया रेस्क्यू
वहीं 25 लोग नदी के बीच में फंस गए और अपने घर के छत पर चढ़ गए थे। जिन्हें जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिले के डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि जिले की अधिकांश नदियां अपने अधिकतम जलस्तर से 50 से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। वह सभी अपने अधिकारियों को लगातार मुआयना करने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़े : राज्यपाल ने कहा- कानून से बड़ा कोई नहीं, वकील संवेदनशीलता के साथ कमजोर व्यक्ति के होते हैं आवाज…
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


