RJD प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने किया नामांकन

औरंगाबाद : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। हर पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। वहीं प्रथम चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। बिहार महागठबंधन के सबसे बड़े सहयोगी राजद के उम्मीदवार अभय कुशवाहा ने आज औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन किया। अभय कुशवाहा ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के पास पर्चा दाखिल किया। इस नॉमिनेशन में महागठबंधन के सभी नेता मौजूद रहे। अभय कुशवाहा ने औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन पर्चा किया। साथ ही नॉमिनेशन के बाद जनसभा को संबोधित किया।

पर्चा दाखिल करने के उपरांत उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया उन्होंने अपने संबोधन के दौरान लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि हम किसी को छेड़ते नहीं है और अगर हमें कोई छेड़ता है तो हम उसे छोड़ते नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अपार जनसैलाब जीत की प्रतीक है। जितनी भारी संख्या में आज लोग मेरे नामांकन में उपस्थित हुए है मैं इसके लिए उनका शुक्रगुजार हूं। अपने एकत्रित भीड़ का पोल भी खोल दिया। कुशवाहा ने कहा कि इस भीड़ में सासाराम, गया, जमुई, अरवल और जहानाबाद अन्य जिला से भी मेरे साथी आए हुए हैं। इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं की यह भीड़ की राज क्या था। उन्होंने अपने क्रांतिकारी साथियों से यह अपील किया है कि मेरे इस आवाज को जन-जन तक पहुंचने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़े : अभय कुशवाहा औरंगाबाद से लड़ेंगे चुनाव, कहा- लोगों का विश्वास हमलोगों के साथ

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img