अभय कुशवाहा औरंगाबाद से लड़ेंगे चुनाव, कहा- लोगों का विश्वास हमलोगों के साथ

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनाव में उतर चुकी है। लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल दिया। लालू यादव के साथ विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। चार उम्मीदवारों को राजद का सिंबल मिला।

औरंगाबाद से राजद के सिंबल पर अभय कुशवाहा चुनाव लड़ेंगे। आज अभय कुशवाहा को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सिंबल दिया। सिंबल मिलने के बाद अभय कुशवाहा ने कहा कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव ने उनपर विश्वास किया है। आज उनको सिंबल मिला है। वो औरंगाबाद के लोगों के विश्वास पर खरा उतरने प्रयास करेंगे।

जदयू पर निशाना साधते हुए अभय कुशवाहा ने कहा कि जदयू अपने सिद्धांतों से भटक गई है। अभय कुशवाहा ने कहा कि यदि औरंगाबाद से वह चुनाव जीतते हैं तो वहां के लोगों के सुख और दुख में उनका बेटा बनकर हमेशा खड़ा रहेंगे। उनकी पार्टी का विजन लोगों के बीच ले जाने का प्रयास करेंगे।

श्रवण कुशवाहा नवादा से लड़ेंगे चुनाव

नवादा से राजद के सिंबल पर श्रवण कुशवाहा लोकसभा चुनाव लडे़ंगे। आज श्रवण कुशवाहा को लालू प्रसाद यादव ने सिंबल दिया। राजद गरीब की पार्टी है। दलित और अल्पसंख्यक सभी लोगों का ख्याल इस पार्टी में रखा जाता है। भाजपा की तरह यह पार्टी नहीं है। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने यह साबित कर दिया कि गरीब की पार्टी राजद है।

RJD candidate Shravan Kushwaha 22Scope News

श्रवण कुशवाहा ने कहा कि आने वाले विधानसभा 2025 में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे। नवादा का यह मांग था कि नवादा का ही लड़का चुनाव लड़े। कोई नवादा में लड़ाई नहीं है, महागठबंधन जीतेगी अपार समर्थन के साथ जीतेगी।

यह भी पढ़े : लालू यादव ने 4 उम्मीदवारों को दिया सिंबल 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में आज Heavy Rain का Alert, कई जिलों...

 झारखंड में 11 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से भारी बारिश और वज्रपात...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...