राजद ने ELECTION COMMISSION से की भाजपा की शिकायत

पटना: राष्ट्रीय जनता दल ने भाजपा पर खुलेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का मखौल उड़ाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि बिहार के जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है वहां के संस्करणों में प्रकाशित समाचार पत्रों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर के साथ भाजपा का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है जिसमें मतदाताओं से भाजपा के चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर कर वोट देने की अपील की गई है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि मतदान के 48 घंटे के अंदर निर्वाचन क्षेत्रों में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में किसी प्रकार का विज्ञापन प्रकाशित करवाना आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है। ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग को तो स्वत: संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और भाजपा की मान्यता समाप्त करना चाहिए। अन्यथा चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और निष्पक्षता समाप्त हो जाएगी।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि आज जिन पांच लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में मतदान हुआ है उन सभी स्थानों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी समर्थन मिला है। सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है। राजद प्रवक्ता ने बताया कि मुंगेर लोकसभा के मोकामा विधानसभा क्षेत्र, लखीसराय विधानसभा क्षेत्र एवं समस्तीपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के कई मतदान केंद्र पर कमजोर वर्ग के मतदाताओं को मतदान के लिए जाने से रोकने की शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी लिखित शिकायत बिहार के मुख्य चुनाव पदाधिकारी से की गई है।

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

राबड़ी देवी ने BJP AND RSS पर किया हमला, कहा…

ELECTION COMMISSION ELECTION COMMISSION ELECTION COMMISSION

ELECTION COMMISSION

Saffrn

Trending News

Sarath में करोड़ों की सड़क पर घोटाले की गूंज, ग्रामीणों का...

Jharkhand: Sarath विधानसभा क्षेत्र के सारठ चितरा मुख्य सड़क रजवारडीह से अमजोरा तक  तकरीबन एक करोड़ की लागत से 4 किलोमीटर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद Aditya Sahu ने 3 अप्रैल को...

Jharkhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद Aditya Sahu आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के मीडिया को...

बिहार बना फिल्ममेकर्स की नई पसंद, अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं...

पटना : बिहार राज्य में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है। ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में...

RJD नेता कैलाश यादव का दावा, झारखंड में अपने दम पर...

Bokaro: झारखंड में गठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर झामुमो-कांग्रेस एक साथ नहीं दिख रहे हैं वहीं अब...

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img