Lakhisarai में प्रवासी सम्मान दिवस समारोह आयोजित, जुड़े कई प्रवासी

लखीसराय: Lakhisarai समाहरणालय में गुरुवार की सुबह प्रवासी सम्मान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मंगलाचरण की टीम ने मंत्र उच्चारण भी किया। विशिष्ट अतिथि अभिनव कुमार एवं अन्य आगंतुक अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। लखीसराय जिले के धरोहर यथा – रेलवे स्टेशन लखीसराय, क्यूल ब्रिज, लखीसराय संग्रहालय की जीवन्त कलाकृतियां, शहीद द्वार, किऊल नदी, सतसंडा पहाड़, अशोक धाम इत्यादि को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया एवं लघु वीडियो के माध्यम से लखीसराय गांव के इतिहास को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में लखीसराय जिले के कुल 10 प्रवासी ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े।

  1. सर्वप्रथम राज हीरामन, मॉरीशस से जुड़े। उन्होंने गांधी जी की मॉरीशस यात्रा के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि गांधी जी मॉरीशस से लौटते समय मॉरीशस वासियों से कहा था कि अपने बच्चों को शिक्षित करें, अपने बच्चों को राजनीतिक क्षेत्र में जाने को प्रेरित करें।
  2. डॉक्टर गोपाल कुमार, इस कार्यक्रम में देहरादून इसरो से जुड़े। उन्होंने जिला प्रशासन लखीसराय से लखीसराय जिले के प्रत्येक गांव में खेल मैदान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि खेल से लोग स्वस्थ होंगे।
  3. रजनीश राज, दिल्ली से जुड़े। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति में कुछ ना कुछ काबिलियत होती है जिसकी पहचान की जानी चाहिए।
  4. डॉ रामकुमार, दिल्ली से जुड़े उन्होंने बताया कि लोगों को अपने जीवन में धैर्य रखनी चाहिए।
  5. अनिल कुमार, कोलकाता से जुड़े। उन्होंने जिला प्रशासन से छात्र-छात्राओं के उच्च शिक्षा के विकास पर ध्यान आकर्षित किया।
  6. मुकेश कुमार रसिया से जुड़े।
  7. विवेक कुमार, जर्मनी से जुड़े इन्होंने बताया कि युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की आवश्यकता है।
  8. डॉक्टर दीपांविता इसरो से जुड़ी इन्होंने महिलाओं की सहभागिता की बात की।
  9. सुमन कुमार, एशियन यूनिवर्सिटी ताइवान से जुड़े इन्होंने बताया कि विदेशी भाषा की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।
  10. दीपक कुमार, दिल्ली एनसीआर से जुड़े इन्होंने जिला प्रशासन से यातायात व्यवस्था सुरक्षित करने हेतु ध्यान आकृष्ट किया

2 15 22Scope News

कार्यक्रम में चार प्रवासी भौतिक रूप से जुड़े।

  • अभिनव कुमार, जर्मनी
  • राजेश रंजन युएसए
  • रितेश कुमार
  • रविराज पटेल

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, विशेष कार्य पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं आगंतुक उपस्थित रहे। अंत में प्रवासी सम्मान दिवस समारोह के प्रथम दिन का समापन उप विकास आयुक्त लखीसराय सुमित कुमार द्वारा किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  कुछ लोग देख रहे हैं मुंगेरी लाल के हसीन सपने, चिराग ने BPSC मामले में कहा…

Lakhisarai Lakhisarai Lakhisarai Lakhisarai Lakhisarai Lakhisarai

Lakhisarai

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...