कड़िया मुंडा से मिलने मेडिका अस्पताल पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रांची. सीएम हेमंत सोरेन, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मिलने के लिए आज मेडिका अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य तथा इलाज से संबंधित जानकारी ली। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसको लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और झारखंड के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री कड़िया मुंडा जी का रांची स्थित मेडिका अस्पताल में कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु निर्देश दिया। आदरणीय कड़िया मुंडा जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।’

बता दें कि, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा 88 वर्ष के हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज ही अस्पताल जाकर उनसे उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से उनके उपचार के संदर्भ में जानकारी ली।

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...