BJP नेता की हत्या पर RJD ने NDA सरकार को घेरा, कहा ‘कल तक संरक्षित अपराधी के निशाने पर…’

पटना: बिहार में आये दिन आपराधिक वारदातों को लेकर विपक्ष राज्य सरकार पर लगातार हमलावर बना हुआ है। सोमवार की अहले सुबह पटना में भाजपा के एक नेता की हत्या के बाद विपक्ष का हमला और भी तेज हो गया है। एक तरफ सत्ता पक्ष के नेता कह रहे हैं कि अपराधी बख्शे नहीं जायेंगे वहीं विपक्ष सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगा रहा है।

राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने एनडीए सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपराधियों को संरक्षण देने की बात कही। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में अपराध को सरकार का संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से अपराध तेजी से फल फूल रहा है। सत्ता में बैठे लोगों ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है जिससे अब आम जनता के साथ ही सत्ता से जुड़े लोग भी अपराधियों के निशाने पर आ गए हैं।

कल तक विपक्ष और आम आदमी अपराधियों के गोली का निशाना बनते थे अब सत्ता के लोग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। शक्ति सिंह यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के शराबबंदी पर दिए गए बयान को लेकर कहा कि मांझी स्वीकार कर रहे हैं कि बिहार में शराब बिक रहा है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों को दोषी ठहराया और यह भी कहा कि शराब और सट्टा कारोबार को संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग बिहार की सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए शराब के मुद्दे का इस्तेमाल कर रहे हैं। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने ठान लिया है कि जदयू को तोड़कर बिहार में भाजपा की सरकार बनाएंगे। इसके साथ ही, शक्ति सिंह यादव ने लोजपा (रामविलास) पार्टी को विभाजित करने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि भाजपा बिहार की राजनीति में गहरी साजिशें कर रही है और सत्ता परिवर्तन की ओर अग्रसर है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      BJP नेता हत्याकांड पर BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा ‘शाम तक इंतजार करिये तो जदयू प्रवक्ता ने कहा….’

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

BJP BJP BJP BJP

BJP

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...