BJP के ‘बंटोगे तो कटोगे’ के विरोध में राजद ने दिया नारा, पोस्टर लगा…

BJP BJP BJP

पटना: पुरे देश में चुनावी माहौल चल रहा है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव शुरू गई। इसके बाद अब फरवरी में दिल्ली 2025 में विधानसभा चुनाव होना है और अगले ही वर्ष बिहार में भी विधानसभा चुनाव है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अभी से तैयारी में जुटी हुई है। विगत चुनावों में भाजपा नारा दिया था ‘बंटोगे तो कटोगे’।

कहा जाता है कि इसी नारा के दम पर भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हारी हुई बाजी जीत ली और सरकार बनाया। हालांकि विपक्ष पूरे देश में भाजपा के इस नारा का विरोध कर रहा है और भाजपा पर देश और समाज को बांटने का आरोप भी लगा रहा है। भाजपा के ‘बंटोंगे तो कटोगे’ नारा के विरोध में उत्तर प्रदेश में भी विपक्षी पार्टियों ने कई नारे दिए और अब बिहार में इस नारा के विरोध में नारेबाजी शुरू हो गई है। राजद कार्यालय के बाहर भाजपा के नारा के विरोध में पोस्टर लगा है और पोस्टर पर लिखा है ‘भाजपा से सटोगे तो कटोगे’।

राजद के पूर्व विधायक सह प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने यह पोस्टर पार्टी कार्यालय के बाहर लगवाया है। पोस्टर पर भाजपा से सटोगे तो कटोगे के साथ ही कई अन्य उदहारण भी लिखा गया है। पोस्टर में सबसे ऊपर लिखा है ‘भाजपा से सटोगे तो कटोगे’ और उसके नीचे लिखा है ‘युवाओं का भविष्य काटा, देश का अमन चैन काटा, जनता के पैसों की तिजोड़ी काटा, जनता को काटा, भ्रष्टाचारियों को सटाया, सच को काटा, झूठ को गले लगाया’।

पोस्टर में ‘युवाओं का भविष्य काटा’ के साथ लिखा है कि देश की युवाओं को किया बेरोजगार, सरकारी नौकरियों के नाम पर वादाखिलाफी। ‘देश का अमन चैन काटा’ के साथ लिखा है सांप्रदायिक जहर घोला डर के साये में जनता रहने को मजबूर। ‘जनता के पैसों की तिजोरी काटा’ के साथ लिखा है कॉर्पोरेट मित्रों के हवाले किये देश के संसाधन, एक एक कर सब बेच दिया। ‘जनता को काटा, भ्रष्टाचारियों को सटाया’ के साथ लिखा है कि भ्र्ष्ट नेताओं के साथ आत्मीयता और सैकड़ों करोड़ लूटने वालों के साथ हमदर्दी। ‘सच को काटा, झूठ को गले लगाया’ के साथ लिखा है प्रधानमंत्री ने जनता से सरेआम बोला झूठ अपने सभी नेताओं को झूठ की पाठशाला में बिठाया।

पोस्टर में इसके नीचे ‘अपने सहयोगी दलों को काटा’ के साथ लिखा है अरुणाचल प्रदेश में अपनी सहयोगी दल जदयू के ही विधायकों को तोड़ पार्टी किया खली,लोजपा के 5 विधायकों को तोड़कर ले लिया। ‘देश के संसाधनों की तिजोरी काटी’ के साथ लिखा है सबकुछ कर दिया अडानी और कॉर्पोरेट मित्रों के हवाले, एक एक कर बिक रहे बैंक समेत सारी सरकार संपत्ति। ‘2014 से जनता का जेब काटा’ के साथ लिखा है भीषण महंगाई के दलदल में देश को फंसाया, घरों में चूल्हा जलना भी किया मुश्किल।

अंत में लिखा है ‘युवाओं को काटा’ और उसके साथ लिखा बेरोजगारी से युवा त्रस्त, अग्निवीर लेकर सेना के शौर्य का किया अपमान, सरकारी नौकरियों से मोड़ लिया मुंह। ऋषि मिश्रा यहीं नहीं रुके और पोस्टर पर उन्होंने लिखा है कि ‘सबको काटा’ और इसके साथ लिखा है सैकड़ों करोड़ों लूटने वाले भ्रष्ट नेताओं को गले लगाया, छोटे उद्योगों का गला घोंटा, गैस के नाम पर महिलाओं को ठगा, देश के अमन चैन को काटा, सांप्रदायिक जहर जमकर होता।
पोस्टर पर राजद के पूर्व विधायक और प्रवक्ता ऋषि मिश्रा की एक फोटो भी लगी है।

यह भी पढ़ें-  मौत का ‘Shelter Home’, खिचड़ी खाने से अब तक गई तीन की जान, कई अस्पताल में भर्ती

https://youtube.com/22scope

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

BJP BJP BJP BJP BJP BJP

BJP BJP BJP

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...