Commercial Advertisment

मौत का ‘Shelter Home’, खिचड़ी खाने से अब तक गई तीन की जान, कई अस्पताल में भर्ती

पटना: पटना के एक शेल्टर होम में रह रही बच्चियों के लिए खिचड़ी खाना जानलेवा हो गया। खिचड़ी खाने से पिछले एक सप्ताह में तीन लड़कियों की मौत हो गई। लड़कियों की मौत के बाद से शेल्टर होम समेत पटना जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कई लड़कियां अभी बीमार हैं जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। घटना सामने आने के बाद प्रशासन मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शेल्टर होम में लड़कियों को खाने के लिए खिचड़ी दिया गया था जिसके बाद कई लड़कियों की तबियत बिगड़ गई थी।

तबियत बिगड़ने के बाद सभी लड़कियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक लड़की की मौत 07 नवंबर को हो गई जबकि दूसरी की मौत 10 नवंबर को और तीसरी लड़की की मौत 13 नवंबर को हो गई। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में फ़ूड प्वाइजनिंग का मामला है, लड़कियों को एनीमिया हो गया है। फ़िलहाल खाद्य पदार्थ की जांच रिपोर्ट नहीं आई है इसलिए कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पुलिस शेल्टर होम के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियां मानसिक रूप से विक्षिप्त थी।

ऐसे यहां के कर्मचारियों की लापरवाही की बात भी कही जा रही है। बताया जा रहा है कि शेल्टर होम की क्षमता 50 लड़कियों के रहने की है, जिसमें फ़िलहाल 45 लड़कियां रह रही थी। बताया जा रहा है कि शेल्टर होम में खाना अच्छा नहीं दिया जाता था। मामले में जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है और गहन जांच में जुट गया है। पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने कहा कि जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, मामले में जो भी दोषी होंगे उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री Mukesh Sahani पहुंचे कामाख्या मंदिर, की पूजा अर्चना

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Shelter Home Shelter Home Shelter Home Shelter Home

Shelter Home

JTET 2026 Giridih Exam: गिरिडीह में JTET-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न,...

JTET 2026 Giridih Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 रविवार को गिरिडीह जिले में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए...

Beltron Employees Protest: भभुआ में बेल्ट्रॉन कर्मियों का शक्ति प्रदर्शन, राज्य...

Beltron Employees Protest: बिहार में बेल्ट्रॉन के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर रविवार को...

Bihar Dairy and Fisheries Development: बिहार के दूध, सब्जी और मछली...

Bihar Dairy and Fisheries Development, पटना: बिहार के किसानों, पशुपालकों और मत्स्यपालकों की आमदनी बढ़ाने तथा उनके उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने के...