मधेपुरा में बोले राजद नेता, मोदी समाधान नहीं, हैं समस्या

मधेपुरा : लोकसभा चुनावी समर के मद्देनजर लगातार बिहार के सभी लोकसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान एवं नुक्कड़ सभा आयोजित कर इंडिया गठबंधन एवं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इंडिया गठबंधन व राजद उम्मीदवार का जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव मधेपुरा पहुंचकर प्रेसवार्ता किया।

देश के अस्तित्व व संवैधानिक संस्थाओं को बचाने का एक मात्र विकल्प इंडिया गठबंधन है। उन्होंने कहा कि 13 मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से विद्वान एवं सुलझे हुए व्यक्ति को लालू प्रसाद एवं तेजस्वी यादव ने उम्मीदवार बनाया है। आपका उम्मीदवार आपके उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। एक एक वोट क्रमांक संख्या-1 लालटेन छाप पर वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।

आपको बता दें कि गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद एवं बेरोजगारी मिटाने के प्रति संकल्पित तेजस्वी यादव ने वंचितों, शोषितों, पीड़ितों एवं अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए जो शानदार एजेंडा जनता के सामने रखा है उससे जनता में हर्ष का माहौल है। सभी का दायित्व बनता है कि विद्वान, सुयोग्य एवं ईमानदार उम्मीदवार प्रो. कुमार चंद्रदीप को आशीर्वाद देकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान करें।

यह भी पढ़े : Breaking : जगदानंद सिंह के बेटे ने JDU से दिया इस्तीफा 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img