RJD ने JDU को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, कहा…

पटना: आज नई दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो जाएगी। बैठक के पहले RJD ने एक बार फिर जदयू की बैठक पर अपनी प्रतिक्रिया दी और दावा किया कि बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव भाजपा के नेतृत्व में ही लड़ा जायेगा। राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि आज जदयू की बैठक है और बैठक को लेकर सबसे अधिक चर्चा है कि जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष कौन होगा।

उन्होंने कहा कि संजय झा जदयू और भाजपा के बीच एक मजबूत स्तंभ हैं और उनके ऊपर दबाव भी है कि वे कार्यकारी अध्यक्ष बनें। इधर मनीष वर्मा का भी नाम सामने आ रहा है कि वे भी कार्यकारी अध्यक्ष बन सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ शक्ति सिंह यादव ने कहा कि अब भाजपा चाहती है कि नीतीश कुमार कुर्सी छोड़ दें। भाजपा जदयू पर संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के लिए भी दबाव बना रही है। यह बात अब जदयू भी जानती है और सब जानते हैं कि बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव भाजपा के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इससे हमलोगों को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, हम लोगों ने 2020 में भी मजबूती से चुनाव लड़ा था और इस बार भी लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अभी बात इस बात की नहीं होनी चाहिए कि जदयू का अध्यक्ष कौन बनेंगे बल्कि इस बात की होनी चाहिए कि बिहार का विकास कैसे हो। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, विशेष पैकेज कैसे मिले इस पर चर्चा होनी चाहिए। बिहार में पुल गिरवाने से काम नहीं चलेगा।

यह भी पढ़ें- BPSC ने जारी किया तीसरे चरण का शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...