Social Media पर RJD MLA को एक व्यक्ति ने की गाली-गलौज, मामला दर्ज

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर से राजद के विधायक प्रेमशंकर यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने को लेकर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश वयाप्त है। इस संदर्भ में आज राजद का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित से मिल कर धमकी देने वाले बैकुंठपुर के मौजा निवासी विकाश कुमार सिंह को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

आज बिहार में विधायक सुरक्षित नहीं है – दिलीप कुमार सिंह

पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि आज बिहार में विधायक सुरक्षित नहीं है। जहां विधायक को धमकियां मिल रही हो वहां आम जनता का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन यदि एक सप्ताह के अंदर धमकी देने वाले को गिरफ्तार नहीं करती है तो राजद जिला के सभी प्रखंडों में उग्र आंदोलन को विवश हो जाएगा।प्रतिनिधि मंडल में राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो, जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, सुनील कुमार बारी, पिंटू पांडेय तथा दिवाकर यादव शामिल थे। बताते चलें कि बागेश्वर बाबा के गोपालगंज में आगमन को लेकर राजद विधायक ने विरोध करते हुए टिप्पणी किया था और इसी से नाराज होकर आरोपी के द्वारा अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए राजद विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है जो काफी तेजी से वायरल हुआ। इसी वीडियो से नाराज राजद पार्टी अब पुलिस अधीक्षक से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रही है। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने भी जल्द ही आरोपी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

वीडियो कॉलिंग करके मुझे गाली-गलौज और जान से मारने की मिली धमकी – प्रेम शंकर यादव

वही जब सोशल मीडिया पर इस तरह के अभद्र व्यवहार की घटना के बारे में बैकुंठपुर राजद विधायक प्रेम शंकर यादव से बात किया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि यह सारा घटना सोशल मीडिया पर हुआ। मैंने बिहार के गोपालगंज में हनुमत कथा करने आ रहे धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा जारी किया गया। वीडियो का खंडन किया था मेरे द्वारा बताया गया था कि धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर बाबा के द्वारा अपने वीडियो में कहा जा रहा है। बिहार में कब तो यह शब्द राजनीति और किसी पार्टी विशेष का है ना कि एक धर्म गुरु और कथावाचक का उनको इस तरह का बात नहीं करना चाहिए। उनका धर्म के ज्ञान के आध्यात्मिक ज्ञान लोगों के बीच देना। वीडियो के खंडन करने के बाद से हमारे ही क्षेत्र का एक व्यक्ति के द्वारा एक लाइव वीडियो कॉलिंग करके मुझे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की बात कही गई। हालांकि इसका शिकायत मैने थाने में की है।

यह भी देखें :

लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

बैकुंठपुर थाना में रजत विधायक प्रेम शंकर यादव के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं गोपालगंज की सभी छात्र एसपी अवधेश दीक्षित से मिले। राजद के जिला अध्यक्ष सहित तमाम वरीय पार्टी के नेता और अधिकारी ने मुलाकात कर दोषी के गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद से गोपालगंज पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी की दर्ज कर दी गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठन कर ली है। हालांकि जिस व्यक्ति के द्वारा फेसबुक लाइफ आकर इस तरह का कार्य किया गया है उसने अपने फेसबुक से उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। इसके बावजूद हमलोग प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे हैं और उसकी गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।

यह भी पढ़े : बारातियों से भरी स्कोर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, कई लोग घायल…

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Emerald Smuggling: बहरागोड़ा में करोड़ों का 1 किलो ‘पन्ना’ जब्त,...

जमशेदपुर के बहरागोड़ा में पुलिस ने एक किलो बेशकीमती पन्ना के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद पन्ना की कीमत...

Ranchi Ration Crisis: मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित,...

रांची में जेएसएफसी गोदाम के मजदूरों की हड़ताल से जुलाई राशन वितरण प्रभावित। केवल 10% एनएफएसए लाभुकों तक अनाज पहुंचा, करीब 2 लाख गरीबों...

Ration Card Action: रांची में 6,556 अपात्र लाभुक चिह्नित, रातू के...

रांची में केपीआई सर्वेक्षण के बाद 6,556 अपात्र राशन कार्डधारी चिह्नित। रातू प्रखंड के 115 लाभुकों को 3.5 करोड़ रुपये का नोटिस, 15 दिन...