Advertisment

Delhi CM केजरीवाल के जमानत पर राजद में हर्ष, भाजपा ने कहा…

पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लंबे समय से जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब उनके बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। सीएम केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के सभी दलों में हर्ष का माहौल है। सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आप के नेताओं ने सत्य की जीत बताते हुए ख़ुशी जताई।

वहीं आप समेत अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा पर हमला भी किया। इसी कड़ी में राजद के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी भाजपा पर षड्यंत्र का आरोप लगाया। मनोज झा ने कहा कि हेमंत सोरेन के केस में हाई कोर्ट की टिप्पणी सुनिए, और इस केस में देखिये, ईडी, आईटी और सीबीआई को तमाचा पड़ा है। इसके साथ ही उन लोगों को भी तमाचा पड़ा है जो ये योजना बनाते हैं। आज एक और संदेश साफ हो गया कि कल जब आप सत्ता में नहीं होंगे तो ये एजेंसियां आपके दरवाजे भी दस्तक देगी। मैं आप और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं।

वहीं राजद प्रवक्ता अरुण कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आप में ख़ुशी तो है ही, राजद में भी ख़ुशी का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने आप और राजद पर पलटवार करते हुए कहा कि यह एक न्यायिक प्रक्रिया है, और न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप ही उन्हें जमानत मिली है। वह अभी जमानत पर बाहर आ रहे हैं, कोर्ट ने उन्हें बरी नहीं किया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      CM Nitish के छवि पर सवाल करने से पहले तेजस्वी…, मंत्री अशोक चौधरी ने शराबबंदी पर……

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Delhi CM Delhi CM Delhi CM

Delhi CM

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून पूरी तरह Active, आज 50...

झारखंड में 4 अगस्त 2026 को मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 से 60 किमी...

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...