Delhi Assembly Election : केजरीवाल की कार पर ईंटें फेंकने का आप ने भाजपा लगाया गंभीर आरोप

डिजिटल डेस्क। Delhi Assembly Election : केजरीवाल की कार पर ईंटें फेंकने का आप ने भाजपा लगाया गंभीर आरोप। Delhi Assembly Election को लेकर सियासी गहमागहमी का माहौल शनिवार को तब अचानक काफी गर्म हो गया जब आम आदमी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवार की कार पर ईंटें फेंकने का आरोप सीधे तौर पर भाजपा पर लगाया।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार के वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला किया है। प्रवेश वर्मा केजरीवाल को घायल कर उन्हें प्रचार करने से रोकना चाहते हैं।  दूसरी ओर, इसके जवाब में भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल ने हमारे कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ा दी। इसमें मेरे एक कार्यकर्ता का पैर टूट गया है।

हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने ये कहा…

शनिवार को आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के कथित गुंडों ने अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। केजरीवाल पर यह हमला उस समय किया गया जब वो नई दिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। दावा किया जा रहा है कि गुंडों से लोकल लोगों की भी झड़प हुई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया और कथित गुंडों को भगाया भी।

आप ने ट्वीटर पर इसका वीडियो जारी कर लिखा कि – ‘…हार के डर से बौखलाई भाजपा, अपने गुंडों से करवाया अरविंद केजरीवाल जी पर हमला।

…भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें। भाजपा वालों, तुम्हारे इस कायराने हमले से केजरीवाल डरने वाले नहीं है, दिल्ली की जनता तुम्हें इसका करारा जवाब देगी’।

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर भाजपा की ओर से जवाबी आरोप…

दूसरी तरफ भाजपा का दावा है कि उनके कार्यकर्ता पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। घटना के बाद भाजपा नेता प्रवेश वर्मा लेडी हार्डिंग अस्पताल में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने भी पहुंचे हैं। प्रवेश वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घटना का वीडियो शेयर किया है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि – ‘…केजरीवाल ने अपनी गाड़ी से 2 युवाओं को टक्कर मारी थी। दोनों को लेडी हार्डिंग अस्पताल लाया गया है। हार सामने देखकर लोगों की जान की कीमत ही भूल गए हैं’।

दरअसल, अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और भाजपा ने इस सीट से पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को टिकट दिया है। नई दिल्ली वो सीट है जहां से केजरीवाल चुनाव लड़ते रहे और जीत भी हासिल करते रहे हैं, लेकिन इस बार मुकाबला टक्कर के साथ-साथ त्रिकोणीय भी नजर आ रहा है।

केजरीवाल की कार का जारी फुटेज
केजरीवाल की कार का जारी फुटेज

आतंकियों के निशाने पर हैं प्रमुख दलों के नेता, खुफिया विभाग दे चुकी है इनपुट…

Delhi Assembly Election को लेकर खुफिया विभाग ने पहले ही इनपुट पुलिस को दिए हैं कि दिल्ली में बड़ी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं पर हमला व जानलेवा हमला हो सकता है। ये हमला आतंकी भी हो सकता है। जिन नेताओं पर हमला होने के इनपुट मिले हैं उनमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, आप के संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 12 से राजनेता शामिल हैं।

केजरीवाल की कार का जारी फुटेज
केजरीवाल की कार का जारी फुटेज

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच को दिल्ली पुलिस का खुफिया विभाग कहा जाता है। स्पेशल ब्रांच ने दो दिन पहले दिल्ली पुलिस को इनपुट दिए हैं कि चुनावों के दौरान तीनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों भाजपा, आप व कांग्रेस के बड़े नेताओं पर हमला हो सकता है।

इनमें प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित व आप के अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व मुख्यमंत्री आतिशी शामिल हैं। शरारती तत्वों के निशाने पर पार्टियों के बड़े नेता शामिल हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने नेताओं पर जानलेवा हमले के जो इनपुट मिले हैं उनमें ये नहीं बताया गया है कि हमला कैसे हो सकता है।

केजरीवाल की कार
केजरीवाल की कार

हालांकि ये इनपुट गंभीर हैं कि नेताओं पर हमला हो सकता है। खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमले के विशेष इनपुट मिले हैं। ये इनपुट देश के खुफिया विभाग ने दिए हैं। इसके बाद उनकी चुनावी रैलियां व सभाओं में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। साथ ही उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

बताया जा रहा है कि जल्दी ही नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने पर विचार-विर्मश किया जा रहा है। इसके अलावा रैली व जनसभाओं में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। सभी जिला पुलिस को नेताओं की सुरक्षा के साथ चुनावी जनसभाओं व घर-घर प्रचार अभियान के तहत विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है।

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: गिरिडीह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों...

Giridih Teacher Day Celebration 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर गिरिडीह जिले में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं...