प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जारी किया लेटर, गठबंधन पर ना करें बयानबाजी
पटना : RJD डैमेज कंट्रोल मोड में – RJD आलाकमान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पार्टी नेताओं
की ओर से दिए जा रहे बयानों पर रोक लगाने की कवायद शुरू कर दी है.
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की ओर से पार्टी नेताओं को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं.
सभी सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ
अन्य नेताओं से पत्र में आग्रह किया है कि गठबंधन, सरकार या नेतृत्व को लेकर कोई बयानबाजी न करे.

RJD डैमेज कंट्रोल मोड में: तेजस्वी यादव को सीएम बनाने को लेकर हो रही थी बयानबाजी
दरअसल हाल के दिनों में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर
पार्टी नेताओं की ओर से जिस तरह की बयानबाजी हो रही थी.
उससे न सिर्फ जेडीयू और नीतीश कुमार असहज महसूस करने लगे हैं.
बल्कि गठबंधन के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं.
खास बात ये है कि पार्टी नेताओं को बयानबाजी से बचने की हिदायत देने वाले जगदानंद सिंह के
बयान से ही सबसे ज्यादा विवाद गहराया. पिछले दिनों दिल्ली में जगदानंद सिंह ने
तेजस्वी के बिहार की सत्ता संभालने और नीतीश कुमार के केंद्र में शिफ्ट होने की बात कही थी.
RJD डैमेज कंट्रोल मोड में – सिर्फ तेजस्वी को दिया गया हक
जारी आदेश में कहा गया है कि गठबंधन, नेतृत्व और उनसे जुड़े किसी तरह के फैसलों पर
अधिकारिक रूप से सिर्फ तेजस्वी यादव ही बात करेंगे. जाहिर है कि जिस तरह के राजद नेताओं को बोलने पर रोक लगाई गई है, उसके बाद अब विपक्ष को एक बार फिर मौजूदा नेतृत्व को घेरने का मौका मिल गया है.
RJD: खुद जगदानंद सिंह के बयान से शुरू हुआ था विवाद
दो दिन पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के सामने यह बयान दिया कि 2023 में नीतीश कुमार अपनी मुख्यमंत्री की गद्दी तेजस्वी यादव को सौंप देंगे और खुद पूरी तरह से केंद्र की राजनीति के तरफ सक्रिय हो जाएंगे. लेकिन, जब इस मामले पर जदयू के लोगों ने नाराजगी जाहिर की, खुद तेजस्वी यादव को बयान देना पड़ा कि वह मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं रखते हैं. इसके बाद अब जगदानंद सिंह ने खुद अपनी कही बातों को पीछे रखते हुए सभी पार्टी नेताओं को अनावश्यक बातों से दूर रहने के निर्देश दिया है.
Highlights







