कटिहार में RJD ने शुरू किया वेलकम फर्स्ट वोटर्स अभियान

कटिहार : राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के नेतृत्व कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बूथ स्तर पर 2024 लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले 18 वर्ष के नए वोटरों का स्वागत शुभकामनाएं एवं बधाई देने का अभियान शुरू किया है। यह कार्यक्रम कटिहार सदर प्रखंड अंतर्गत कटिहार पंचायत के टपका स्थित बूथ संख्या-63 से शुरू किया गया है। इस अवसर पर नए वोटरों के बीच केक काटा गया तथा उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया गया है। नए मतदाताओं को वोट करने का तौर तरीके की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कुणाल ने बताया कि भारतीय लोकतंत्र के मतदाता सूची में नाम दर्ज होना बहुत बड़ी बात है। देश का विकास सुरक्षा एकता अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए भारतीय संविधान के तहत एक वोट का अधिकार प्राप्त होता है। कुणाल ने यह भी कहा कि जन्म एवं विवाह की तारीख की तरह मतदाता सूची में नाम दर्ज होना युवाओं को उत्साहित करता है। भारतीय लोकतंत्र में एक बड़ी जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करता है।

उन्होंने बताया कि नए मतदाताओं को देश वर्तमान हालात एवं समस्याओं को अवगत करा रही है। कुणाल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा रोजगार दिए जाने शिक्षा स्वास्थ्य जैसी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की चर्चा किया। राज्य में जातीय जनगणना से मिलने वाले लाभ पर युवाओं को बताया। राजद जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले लोग का चेहरा उजागर करना होगा।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...