RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को सताने लगी चिंता, कार्यकर्ताओं को कहा ‘जन सुराज है भाजपा की बी टीम’

पटना: राजद को अपने कार्यकर्ताओं के दूसरे दलों में शामिल होने की चिंता होने लगी है। इस चिंता के कारण राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र लिखा है और प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली जन सुराज को भाजपा की बी टीम बताया है। जगदानंद सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि आये दिन सभी जिलों में देखने को मिल रहा है कि हमारे पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता जन सुराज में सहयोगी बन रहे हैं।

यह चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि जन सुराज एक राजनीतिक पार्टी है इसके संस्थापक प्रशांत किशोर पांडेय हैं। यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी एवं देश के धर्मावलंबी लोगों के द्वारा संचालित और वित्तीय पोषित है। यह भाजपा की बी टीम है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के बहकावे में न आएं। उनकी मंशा राजद को कमजोर करने और भाजपा को मजबूत करने की है।

उन्होंने कहा कि जिन्हे लालू यादव का सामाजिक न्याय और साम्रदायिक सौहार्द्र तथा बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर, डॉ राममनोहर लोहिया, महात्मा गाँधी, डॉ पेरियार, महात्मा ज्योतिराव फुले, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों से वास्ता है वे दल विरोधी काम न करें अन्यथा दल उनके ऊपर समुचित कार्रवाई करेगी

यह भी पढ़ें- Crack in Bridge: सुपौल में इस पुल में पड़ने लगी है दरार, लोगों में दहशत

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD

RJD

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...