Advertisment

झारखंड में किंग मेकर की भूमिका में रही है आरजेडी- तेजस्वी

रांची : बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव झारखंड में राजद को मजबूत करने दो दिवसीय दौरे पर रांची आये हैं. पत्रकारों को बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड विभाजन के बाद भी आरजेडी झारखंड में किंग मेकर की भूमिका में रही है. आरजेडी सरकार बनाने और गिराने की ताकत रखती थी. अब फिर से पार्टी को वजूद में लाना है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भोजपुरी और मगही वाले बयान पर तेजस्वी यादव मीडिया के सामने कहा कि मैंने कोई ऐसा बयान नहीं सुना है. कोई भी भाषा खराब नहीं होती. मुख्यमंत्री ने भेजपुरी और मगही भाषाको दमनकारी भाषा बताया था. तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में आरजेडी किंगमेकर की भूमिका में रहा है.

हालांकि उन्होंने माना कि पार्टी का जनाधार कम हुआ है और उसी को फिर से मजबूत करने और संगठन में धार देने का प्रया किया जा रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि वो इसी इरादे से झारखंड में आयोजित किए गए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए हैं.

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: मोतिहारी में 138 फीट का महावीरी...

Motihari 138 Feet Mahaviri Flag: पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड स्थित जिहुली गांव में नागपंचमी के अवसर पर 138 फीट ऊंचा महावीरी झंडा लोगों...

Darbhanga Airport New Terminal में दिखेगी मिथिला की पहचान, संजय झा...

Darbhanga Airport New Terminal: दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन में अब मिथिला की कला, संस्कृति और पारंपरिक पहचान की झलक देखने को...

GD College Begusarai Student Protest: बेगूसराय में शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान...

GD College Begusarai Student Protest: जीडी कॉलेज के ओल्ड हॉस्टल कैंपस में सोमवार को फॉरेन लैंग्वेज, दिनकर चेयर रिसर्च सेंटर और इन्क्यूबेशन सेंटर के...