अपनी खोई वोट बैंक को वापस लाने में जुटा RJD, सिद्दीकी ने खेला मुस्लिम कार्ड

दरभंगा : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मुस्लिम वोट को साधने में सभी दल के नेता लगे हुए, ताकि विधानसभा का रिजल्ट उनके पाले में हो। इसको लेकर सभी दलों की कवायत जारी है। इसी कड़ी में राजद ने मुस्लिम वोट बैंक को एकमुश्त कर अपने पाले में करने के लिए अब्दुल बारी सिद्दीकी को बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक विरोधी दल बनाया। ताकि पिछले कुछ वर्षों के चुनाव में राजद से बिखरा मुस्लिम वोट बैंक एकजुट हो सके।

वहीं बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक विरोधी दल मनोनीत होने के बाद पहली बार अब्दुल बारी सिद्दीकी दरभंगा पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं के द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। वहीं समारोह के संबोधन में सिद्दीकी ने मुस्लिम के बिखरे वोट को एकजुट कर अपने पाले में लाने के लिए कहा कि पार्टी का जिला में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर होनी चाहिए। ताकि हम अपनी बातों को आम लोगों तक पहुंच सके।

यह भी देखें :

उन्होंने कहा कि हमारे लोग चौक चौराहा पर खड़े रहते हैं, तो कुछ लोग कहते हैं कि मिया (मुस्लिम) लोगों का मन काफी बढ़ गया है। इसी शब्द का इस्तेमाल करते हैं। जो हमारे दोस्त, पार्टी के आदमी हैं। वो लोग टुकुर-टुकुर सुनते हैं और चले आते हैं। इसीलिए जब तक आप इतिहास नहीं पढ़िएगा। जब तक आप अपने अध्यात्म को नहीं जानिएगा। जब तक आप अपने समाज को नहीं जानिएगा। तब तक आप ऐसी शक्तियों से नहीं जीत सकते हैं। इस वजह से वोट हमारा राष्ट्रवाद है। राज है उनका लेकिन हमारा जो वोटर है वह सुनता है और चुपचाप चला आता है। जरूरत इस बात का है कि आप दुश्मन से ज्यादा तेज बनो। दुश्मन से आप ज्यादा चरित्रवान बनो। दुश्मन से ज्यादा आप कर्मठ बनो। इस मौके पर मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली आशराफ फातमी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ललित यादव के साथ कई पूर्व विधायक व राजद के कार्यकता मौजूद थे।

यह भी पढ़े : ‘बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं, सोये हैं मुख्यमंत्री’

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...