RJD का महत्व हुआ कम, झारखंड के परिप्रेक्ष्य में भाजपा सांसद सिग्रीवाल का दावा

डिजीटल डेस्क: RJD का महत्व हुआ कम, झारखंड के परिप्रेक्ष्य में भाजपा सांसद सिग्रीवाल का दावा। झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव की आंच पड़ोसी राज्य बिहार की सियासत में भी देखी जा रही है। झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम के साथ वाले गठबंधन में सीटे शेयरिंग को लेकर रही खींचतान पर अब भाजपा मजे लेने से नहीं चूक रही।

इसी क्रम में बिहार में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर तंज कसा है और दावा किया कि RJD का महत्व राजनीति में नहीं रहा।

सिग्रीवाल बोले – शेयरिंग सीट मिल भी जाए तो झारखंड में नहीं जीतेगी आरजेडी

मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना में भाजपा सांसद मीडिया से मुखातिब थे। भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मीडिया से कहा कि – ‘आरजेडी का महत्व खत्म हो गया है। …झारखंड में उनके बिना ही कांग्रेस और जेएमएम ने सीटों का बंटवारा कर लिया। …अब भागे-भागे गए। सिफारिश कर रहे हैं कि इनका सम्मान बच जाए।

…लेकिन अगर (गठबंधन से) सीट ले भी लें तो झारखंड में एक भी सीट पर जीत नहीं प्राप्त होगी। …तेजस्वी यादव को परिवारवाद पर कुछ कहने का हक नहीं है।

…वे खुद परिवारवाद की उपज हैं। अगर वे लालू यादव के बेटे नहीं होते तो नेता प्रतिपक्ष बनने वाले आरजेडी में दर्जनों लोग हैं’।

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को...

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img