छपरा कांड पर RLJP का बड़ा आरोप- सीएम नीतीश के सिपाही बेचते हैं शराब

मुंगेर : छपरा कांड पर RLJP- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के तकनीकी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष

अरुण कुमार सिंह ने छपरा में जहरीली शराब कांड से हुए लोगों की मौत पर बड़ा आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि अगर बिहार में शराबबंदी है तो जगह-जगह शराब कहां से आती है.

नीतीश कुमार के जो सिपाही हैं वह खुद शराब बेचते हैं और आम जनता को परेशान करते हैं.

स्थानीय निवासी संजय केसरी ने बताया कि नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह के द्वारा ही

पूरे बिहार में शराब की तस्करी होती है. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार जो कर रहे हैं

वह अच्छा नहीं कर रहे हैं. उनको अब सन्यास की जरूरत है.

rljp1 22Scope News

छपरा कांड पर RLJP: नीतीश कुमार को आराम की जरूरत

तकनीकी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरह

सारण में जहरीली शराब से मौत हुई है, वो सभी मजदूर वर्ग के लोग थे.

उन्होंने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार ने कहा कि जो शराब पिएगा वह मरेगा

वह उनकी मानसिक स्थिति खत्म हो चुकी है उनको अब आराम की जरूरत है.

जहरीली शराब से अब तक 53 लोगों की हुई मौत

शराबबंदी वाले बिहार के सारण जिले के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 53 लोगों की मौत हो गई. कई लोग अस्पताल में मौत से जंग लड़ रहे हैं. आलम ये है कि कई गांवों में मातम छा गया. छपरा के बहरौली गांव का भी ऐसा ही हाल है. यहां एक साथ 11 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई. उधर, पुलिस इस मामले में पूरे सारण जिले में छापेमारी कर रही है. अब तक शराब के कारोबार से जुड़े 126 लोगों को गिरफ्तार किया है. चार हजार लीटर से अधिक अवैध शराब भी जब्त की गई है. इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है.

काले गमछे पहन विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन

वहीं इस मामले को लेकर बिहार विधान परिषद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन परिसर के बाहर मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी ने काले गमछे पहन कर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की. विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

छपरा कांड पर RLJP: बैकफुट पर नीतीश सरकार

बिहार में 2016 में नीतीश सरकार ने शराब की बिक्री और सेवन पर बैन लगाया था. शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से मौत के मामले में नीतीश कुमार सरकार बैकफुट पर है. बीजेपी सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक इस मुद्दे पर नीतीश सरकार पर निशाना साध रही है. उधर, पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं.

दरअसल, पुलिस अभी तक ये नहीं बता पाई है कि इस मामले में मुख्य आरोपी कौन है और पुलिस ने जिन 126 लोगों को गिरफ्तार किया है, क्या उनमें से किसी का जहरीली शराब से मौतों के इस ताजे मामले में कोई संबंध भी है या नहीं. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पूरे सारण जिले में छापेमारी हो रही है.

रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा

Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img