थाना अध्यक्ष के निलंबन पर ग्रामीणों ने किया विरोध, कार्य में लापरवाही के आरोप में हुआ निलंबन

बेगूसरायः भगवानपुर थाना के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को कार्य में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया. जिसके विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों ने पिपरा समसा पथ के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा किया. वहीं हंगामा कर रहे लोगों ने एसपी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. वहीं सड़क जाम रहने से काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. वही हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि एसपी योगेंद्र कुमार के द्वारा बेवजह भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया गया.

इस दौरान लोगों ने कहा कि जब से भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा थाना अध्यक्ष बने थे. तब से यहां पर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई. थानेदार संतोष कुमार शर्मा के द्वारा अच्छे से कार्य किया जा रहा था. इसके बावजूद भी बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार के द्वारा ऐसे थानेदार को निलंबित कर दिया. ग्रामीणों ने साफ तौर से कहा कि जब तक निलंबन वापस नहीं होगा तब तक यह सड़क जाम रहेगा और लगातार हंगामा जारी रहेगा.

मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटे पुलिस अधिकारी

कार्य में लापरवाही के आरोप में हुआ निलंबन

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने भगवानपुर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को कार्य में लापरवाही के आरोप लगाकर निलंबित कर दिया गया था. इस निलंबन के बाद वहां की जनता आक्रोशित हो गया और सड़क पर उतर कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा कर रहे हैं. वहीं मौके पर भगवानपुर के प्रभारी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार, तेघड़ा इस्पेक्टर राजीव कुमार लाल और तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटे हुए.

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...