Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के दो अलग-अलग जिलों में सड़क हादसा, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

सासाराम/मोतिहारी : बिहार के सासाराम और मोतिहारी जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें दो की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सासाराम जिले के अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। जिससे 26 साल का सिकंदर चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह तुर्की गांव का रहने वाला था।

DIARCH Group 22Scope News

अपनी बाइक से अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे

बताया जाता है कि वह अपनी बाइक से अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान मोकर में ट्रक में उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सिकंदर चौधरी की मौत हो गई। अगरेर थाना की पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया है। उधर, इस हादसे के बाद परिजनों में हां आकर की स्थिति है। वह हीरा चौधरी का पुत्र था।

यह भी देखें :

बेतिया मुख्य मार्ग पर सड़क दुघर्टना में एक की मौत जबकि एक की हालत नाजुक

मोतिहारी जिले के पहाड़पुर उच्च विद्यालय के समीप अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर सड़क दुघर्टना में एक की मौत हो गई है जबकि एक बाइक सवार की हालत नाजुक है। मौके पर पहुंची पहाड़पुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस से मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा। दोनों युवक पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सरेया अहिर टोली का बताया जा रहा है।

Motihari Acc 1 22Scope News

बाइक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई

बताया जाता है कि जीजा साला बाइक से तेज रफ्तार में जा रहा था। वहीं बाइक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी जिसमे एक की मौत हो गई। वहीं एक जिंदगी मौत से जूझ रहा है। वहीं पीड़ित के परिजन विषनाथ यादव ने कहा कि बाजार से जाने के क्रम में सड़क हादसा हुआ है। सदर अस्पताल के डाक्टर अतहर हुसैन ने कहा कि दो मरीज सड़क हादसे के बाद यहां आए थे। अहिव कुमार की मौत पहले ही हो चुकी ही जबकि दूसरे की हालत काफी गंभीर है उसको एसकेएमसीएच रेफर किया गया है।

यह भी पढ़े : पटना में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और हाइवा की टक्कर, 10 लोगों की मौत, 3 घायल

सलाउद्दीन और सोहराब आलम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Chhath Ghat Facilities Bihar: छठव्रतियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा...

Chhath Ghat Facilities Bihar, पटना: बिहार में छठ महापर्व को लेकर घाटों पर सुविधाएं दुरुस्त करने की तैयारी तेज हो गई है। ग्रामीण विकास...

Nitish Setu Name Controversy: कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल के नामकरण पर छिड़ी...

Nitish Setu Name Controversy, पटना: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का नाम बदलकर 'नीतीश सेतु' किए जाने पर बिहार की राजनीति में विवाद शुरू...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting: छठ पर पटना पहुंचीं प्रियंका...

Priyanka Chahar Chaudhary Tej Pratap Meeting, पटना: बॉलीवुड और टेलीविजन अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी छठ महापर्व के अवसर पर पटना पहुंचीं। यहां उन्होंने जनशक्ति...