ठेकेदारी के विवाद में हुई थी हत्या, 3 गिरफ्तार, जिला परिषद सदस्य फरार

बक्सर : बक्सर के बासुदेव ओपी क्षेत्र के अमीरपुर में 25 मई को संतोष महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि यह हत्या पेप्सिको बॉटलिंग प्लांट के ठेकेदारी में वर्चस्व को लेकर की गई थी। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। डुमरांव अनुमंडल के डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों भोला सिंह उर्फ शिवशंकर सिंह, महेंद्र सिंह और अरुण सिंह को गिरफ्तार किया है। तीनों का पहले से गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है।

Goal 3 22Scope News

संतोष, महेंद्र व भोला पहले बियाडा की जमीन से पेड़ों की कटाई और बिक्री का काम करते थे

जांच में पता चला कि संतोष महतो, महेंद्र सिंह और भोला सिंह पहले बियाडा की जमीन से पेड़ों की कटाई और बिक्री का काम करते थे। नवानगर में पेप्सिको का बॉटलिंग प्लांट खुलने के बाद वे कंपनी को मजदूर और मशीनरी उपलब्ध कराने लगे। संतोष महतो कंपनी के सभी कॉन्ट्रैक्ट मैनेज करते थे। विवाद की जड़ में भोला यादव का ट्रैक्टर किराया और पेड़ कटाई का बकाया पैसा था। वहीं, मुख्य आरोपी जिला परिषद सदस्य मुन्ना यादव पेप्सिको कंपनी में अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता था। संतोष महतो के रहते यह संभव नहीं था। पुलिस फरार मुन्ना यादव की तलाश कर रही है। बताया गया संतोष महतो की हत्या के लिए मुन्ना यादव, उपेंद्र यादव, भोला सिंह, महेंद्र सिंह और अरुण सिंह सहित कुल छह लोगों ने दो दिन तक बैठकर साजिश की। हत्या के एक दिन पहले मुन्ना यादव ने शूटरों को कांटा और कारतूस उपलब्ध कराया। हत्या करने के लिए चार लोग गए।

यह भी पढ़े : नरसंहार के आरोपियों के घर पर जब चला बुलडोजर तो करने लगे आत्मसमर्पण… 

यह भी देखें :

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ग्रीष्मकालीन चाक्षुष कला कार्यशाला-2026 का आज...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: BJP Candidate पर सस्पेंस बरकरार, जल्द...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। पार्टी ने संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी...

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img