डिजीटल डेस्क : UP में सड़कें 10 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का CM Yogi ने दिया निर्देश। उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के सभी संबंधित विभागों, अधिकारियों एवं स्टाफ को शारदीय नवरात्र, दशहरा, दीपावली आदि पर्व और त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए कहा।
उन्होंने इसके लिए जारी विशेष अभियान 10 अक्टूबर तक सम्पन्न करने के निर्देश दिया है। CM Yogi ने कहा कि- ‘पर्व व त्योहारों पर प्रदेश में आवागमन सामान्य की अपेक्षा अधिक होता है। हर आदमी के लिए सड़क पर चलना सुखद अनुभव वाला हो, यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। सड़कों की मरम्मत का कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ होना चाहिए’।
‘किसान की सुविधा का खास ख्याल रखें, वही सड़क का बड़ा उपभोक्ता’
बैठक में संबंधित मंत्री, अधिकारियों और स्टाफ को CM Yogi आदित्यनाथ ने कहा कि – ‘किसान सड़कों का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। किसानों की सुविधा का खास ध्यान रखा जाए। सड़कों के लिए बजट का कोई अभाव नहीं है, आवश्यकता है कि सभी विभाग बेहतर नियोजन करें।
यह सुनिश्चित किया जाए कि सड़क बनाने वाली एजेंसी या ठेकेदार सड़क बनने के अगले 5 वर्ष तक उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएगा। इस बारे में नियम-शर्तें स्पष्ट रूप से उल्लिखित की जाएं।
सड़कों पर सीवर लाइन तथा पाइपलाइन आदि डालने के बाद ठीक ढंग से मरम्मत की जानी चाहिए।सड़कों पर ऊंचे ब्रेकर से दुर्घटना होने की संभावना बनती है, अतः टेबल टॉप ब्रेकर का निर्माण किया जाए’।

CM Yogi का साफ निर्देश – हाईवे का निर्माण पूरा न होने तक न वसूला जाए टोल टैक्स
इसी बैठक में CM Yogi आदित्यनाथ ने कुछ अन्य अहम निर्देश भी दिए। CM Yogi ने कहा कि – ‘जब तक हाईवे का निर्माण कार्य पूर्ण न हो जाए, तब तक टोल टैक्स की वसूली न की जाए। मंडी समिति के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों की मरम्मत एवं ड्रेनेज का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए। क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाए।
एफडीआर पद्धति से सड़कें बनाई जाएं। इस पद्धति के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनों, धन व समय की बचत होती है तथा कार्य की गुणवत्ता में सुधार होता है। सभी विभागों के पास सड़क मरम्मत के लिए पर्याप्त इक्विपमेंट होने चाहिए।
सड़कों के पैच ठीक करने की कार्रवाई ऑटो मोड पर की जानी चाहिए। विभागीय मंत्री व अधिकारी फील्ड में रैंडम दौरा कर निर्माण परियोजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करें। कार्यों के प्रति जवाबदेही भी तय की जाय’।
Highlights


