जामताड़ा : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल ग्रामवासी जयनारायण मंड़ल के घर अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. परिजनों के अनुसार नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने घर से हजारों रुपय लुटे. साथ ही घर से 11 वर्षीय एक बच्चा को भी अपने साथ ले गए. परिजनों के विरोध करने पर अपराधियों ने कहा की बच्चे को छोड़ देंगे, लेकिन अपने साथ हीं बच्चे को भी ले गए. ऐसी आशंका जताई जा रही है की परिजन से फिरौती के नाम पर मोटी रकम वसूल सके. इसलिए बच्चे को अपने साथ ले गये हैं. घटना की सूचना मिलते हीं मौके पर करमाटांड़ थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट : निशिकान्त मिस्त्री


















