गढ़वा में ट्रक ड्राइवर के साथ हुई लूटपाट मामले का किया खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

गढ़वाः गढ़वा में पुलिस ने ट्रक चालक के साथ हुई लूटपाट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गढ़वा पुलिस ने इस मामले में शामिल दो अपराधियों को धर दबोचा है। गढ़वा एसपी दीपक पाण्डेय ने प्रेस वार्ता जारी करते हुए बताया कि लूटपाट की इस घटना में दो लोग संलिप्त थे।

ये भी पढ़ें- यूपी के इटावा ट्रेन हादसे के बाद धनबाद रेल मंडल प्रशासन आया अलर्ट मोड पर

दो अपराधियों ने दिया था घटना को अंंजाम

दो लोगों में से एक व्यक्ति हुरदाग निवासी विकास कुमार रवि और दूसरा अपराधी कंचनपुर निवासी सुमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार दोनों अपराधियों ने ट्रक ड्राइवर के पास से 75000 रु.की लूटपाट की थी।

इस लूटपाट के बाद गया के जमुनियाटाड़ निवासी अरविंद कुमार यादव के लिखित आवेदन के आधार पर यह करवाई की गई है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूट में शामिल एक बजाज पल्सर बाइक, एक देशी कट्टा, गोली, एक स्मार्टफोन और लूटे गए पैसे बरामद किये हैं।

ये भी पढ़ें- लापता युवक का मिला शव, इलाके में मचा कोहराम

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!