लापता युवक का मिला शव, इलाके में मचा कोहराम

लखीसराय : बिहार के लखीसराय से एक खबर है। जहां बुधवार से लापता युवक का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि हलसी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी रामचंद्र मांझी के पैतीस वर्षीय पुत्र भूषण मांझी कल दोपहर किसी काम से घर से निकला था। देर रात घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। सुबह परिजनों को पता चला कि हलसी तरहहरी मुख्य मार्ग स्थित भानपुरा पूल के समीप युवक का शव पड़ा है। मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से प्रहार किया गया है। परिजन भूमि विवाद में गांव के ही लोगों पर हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं हलसी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी है।

चांद किशोर यादव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...