यूपी के इटावा ट्रेन हादसे के बाद धनबाद रेल मंडल प्रशासन आया अलर्ट मोड पर

धनबादः यूपी के इटावा में हुए ट्रेन में विस्पोट घटना के बाद धनबाद रेल मंडल अलर्ट मोड में आ गई है। विस्पोट घटना के बाद रेल प्रशासन ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। एडीआरएम पुनीत कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि बीते दिन इटावा में ट्रेन में विस्पोट गम पाउडर के कारण हुआ था। गम पाउडर जो कि पटाखा बनाने में काम आता है उसे ले जाया जा रहा था। जिसके बाद गम पाउडर में आग लग गई जिसके कारण ट्रेन में विस्पोट हुआ था।

ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

यात्रियों से ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाने की अपील

इस घटना के बाद धनबाद रेल प्रशासन अलर्ट सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही रेल मंडल ने रेल यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी तरह का ज्वलनशील पदार्थ लेकर सफर नहीं करें। इससे अनहोनी की आशंका हो सकती है। साथ ही अभी छठ महापर्व शुरू होने वाला है, इसे लेकर ट्रेन में भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

धनबाद रेल 22Scope News

छठ को लेकर 3 ट्रेन धनबाद रेल मंडल द्वारा और 18 ट्रेन इस मार्ग से होकर गुजरती है। सभी छठ स्पेशल ट्रेन है। छठ महापर्व को लेकर आरपीएफ के जवानों को स्टेशन पर तैनात किया गया है साथ ही साथ मेरी सहेली टीम को भी लगाया गया है। इसके साथ ही रेलवे कर्मियो को निर्देश दिया गया है कि रेलवे यार्ड में कोई यात्री नहीं चढ़ें।

ये भी पढ़ें- नीलेश मुखिया हत्याकांड : मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक गोरख राय गिरफ्तार

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...