अनंत मेला से कुख्यात अपराधी रॉबिन यादव हथियार संग गिरफ्तार

अररिया : अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के रहड़िया में लगे अनंत मेला से पुलिस ने कुख्यात अपराधी रॉबिन यादव को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 22 सौ रुपए नगद बरामद किए गए।

Goal 7 22Scope News

अनंत मेला में कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ घूम रहे हैं – SP अंजनी कुमार

एसपी अंजनी कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भरगामा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनंत मेला में कुछ असामाजिक तत्व हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। टीम मौके पर पहुंची तो भीड़ में घिरे एक युवक को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम रॉबिन यादव बताया।

यह भी देखें :

रॉबिन पर भरगामा व रानीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रॉबिन यादव पर भरगामा और रानीगंज थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य आपराधिक गिरोह की गतिविधियों का भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : शराब के नशे में खेल रहे थे जुआ, नौ लोगों को पटना पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मंटू भगत की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...