Rohtas breaking- फेक चालान के सहारे लाल बालू का काला कारोबार

Rohtas– जिले में फेक चालान के सहारे बालू का काला कारोबार किये जाने का बड़ा खुलासा हुआ है. डीएम धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर चलाये जा रहे जांच अभियान में इसकी सच्चाई सामने आयी है. जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि गया जहानाबाद से चालान जारी होने के बाद दो से तीन घंटों के अन्दर ही ओवरलोड ट्रक रोहतास पहुंच जा रहा है. मात्र तीन घंटों के अन्दर ओवरलोड ट्रक के पहुंचने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इस अभियान में लगभग 80 वाहनों को जब्त किया गया है, कई वाहनों से फेक चालान भी मिला है. इस मामल में जिला खनन पदाधिकारी को जांच का आदेश दे दिया गया है. डीएम धर्मेन्द्र कुमार की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप है.

जानकार बताते हैं कि बालू कारोबारियों का गोरखधंधा वर्षों से जारी था, फेक चालान के सहारे सरकारी राजस्व को चुना लगाया जा रहा था. इस काले कारोबार में उपर से नीचे तक अधिकारियों की मिलीभगत थी. सब कुछ सेट था. लेकिन धर्मेन्द्र कुमार की इस कार्रवाई से वर्षों से चले आ रहे इस खेल का खुलासा हो गया. देखने की बात यह होगी कि खनन पदाधिकारी इस मामले में कब तक अपनी रिपोर्ट देते हैं.

रिपोर्ट-दयानन्द  

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...