Roshni Khalko ने सैकड़ों समर्थकों के साथ की पदयात्रा, कहा- यह विकसित रांची की संकल्प यात्रा है

Ranchi: रांची की महापौर पद की उम्मीदवार Roshni Khalko ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा कर जनता से सीधे संपर्क किया और अपने चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाया। रोशनी खलखो ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात हरिजन बस्ती कांटा टोली में पदयात्रा कर स्थानीय लोगों के साथ घर-घर जनसंपर्क किया।

रांची में बुनियादी व्यवस्था को सरल और सुलभ बनाया जाएगा-रोशनी खलखो

इस अवसर पर विधायक सी पी सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विभिन्न कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी रोशनी खलको ने कहा कि, एक लम्बे अरसे से रांची महानगर विकास से अछूता है लेकिन अब विकसित रांची बनाने का संकल्प लेकर वह चुनाव में उतरी हैं और गर्मी से पहले बिजली पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी,साथ ही होल्डिंग टैक्स, घर के नक्शे, पानी का कनेक्शन जैसे बुनियादी व्यवस्था को सरल और सुलभ बनाया जाएगा।

Roshni Khalko के साथ सैकड़ों समर्थक उपस्थि रहे

पदयात्रा जनसंपर्क में मुख्य रूप से रांची विधायक सी पी सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, महापौर चुनाव प्रभारी के. के. गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, राम लगन राम, अनीता वर्मा सहित सैकड़ों समर्थक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...